फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After gangrape of woman killed in samvasini grah

राजकीय महिला शरणालय में गैंगरेप के बाद युवती की हत्या, नाजुक अंग पर मिले पुरुष के बाल

Fri, 05 Jan 2018 08:47 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 05 Jan 2018 08:47 AM IST
सार

- हाथ या तकिया से मुंह दबाकर दम घोटा, शरीर पर अनगिनत चोटें, 
- तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, स्लाइड बनी

विज्ञापन
After gangrape of woman killed in samvasini grah
इसी संवासिनी गृह में हुआ था लड़की का गैंगरेप फिर मर्डर

विस्तार

कानपुर के स्वरूप नगर स्थित संवासिनी गृह (राजकीय महिला शरणालय) में सरोज विश्वकर्मा (28) की सामूहिक बलात्कार के बाद मुंह दबाकर हत्या की गई थी। उसकेशरीर पर चोट के अनगिनत निशान मिले हैं। उसकी मौत बताए गए दिन 3 जनवरी से ढाई दिन पहले 1 जनवरी को ही हो गई थी लेकिन महिला शरणालय प्रशासन ने अगले दिन उसे मृत अवस्था में हैलट भेजा था। इन सब बातों का खुलासा गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस और महिला कल्याण विभाग के अफसर हरकत में आ गए हैं। एसएसपी, सीओ समेत आला पुलिस अफसरों ने संवासिनी गृह पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की।

विज्ञापन


संवासिनी गृह में रहने वाली सरोज को वहां के कर्मचारी बुधवार को हैलट लाए थे। अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया था। संवासिनी गृह की कर्मचारी मधु ने डॉक्टर को बताया था कि सरोज को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। बुधवार सुबह उसकी तबियत बिगड़ गई थी। अस्पताल के कर्मचारियों ने सरोज के वस्त्र अस्त-व्यस्त और शरीर पर चोटों के निशान देख बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई थी। स्वरूप नगर पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बीमारी को मौत की वजह मानकर सरोजनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मामला संवासिनी गृह का होने के नाते इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने शव का पंचायतनामा मजिस्ट्रेट से भरवाया। मजिस्ट्रेट ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम और वीडियोग्राफी कराए जाने संस्तुति की।

विज्ञापन

 

गुरुवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पैनल में उर्सला के डॉक्टर राजेश वर्मा, डॉ. सुरेंद्र बाबू और एसीएमओ डॉक्टर राजेश गुप्ता शामिल थे। वीडियोग्राफी भी कराई गई। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में सरोज की मुंह दबाकर दम घोटकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। स्थिति देखकर डॉक्टरों ने सामूहिक बलात्कार से भी इनकार नहीं किया है। डॉक्टरों ने दो स्लाइड बनाई हैं, जिन्हें जांच के लिए पुलिस को सौंपा है। शुक्रवार को पुलिस स्लाइड को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजेगी। सीओ स्वरूप नगर अभय नारायण राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। थानाप्रभारी और वह खुद संवासिनी गृह के कर्मचारियों और संवासिनियों से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं। स्लाइड की जांच रिपोर्ट आने के बाद बलात्कार की पुष्टि हो सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष के बाल मिले, होगा डीएनए टेस्ट 
सरोज के नाजुक अंग पर मिले पुरुष के बालों को डॉक्टरों ने सुरक्षित रखा है। बाल के जरिए आरोपी का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। इसके लिए पुलिस संवासिनी गृह के सभी कर्मचारियों और संदिग्धों का ब्लड सैंपल या बाल भी लेगी। डीएनए टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को कोर्ट से सजा दिलाने में पुलिस को मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed