फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After 17 days of marriage, woman gave birth to the child, accused of misdeed on father and brother

शादी के 17 दिन बाद बच्चे को दिया था जन्म, पिता-भाई पर दुष्कर्म का आरोप, आईजी ने ठुकराई एसपी की मांग

Mon, 13 Jan 2020 08:05 PM IST
शिखा पांडेय संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 13 Jan 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
After 17 days of marriage, woman gave birth to the child, accused of misdeed on father and brother
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
उन्नाव जिले में शादी के 17 दिन बाद बच्चे को जन्म देने वाली महिला ने लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में रहने वाले पिता-भाई समेत 11 लोगों पर शारीरिक शोषण का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पूरा घटनाक्रम बंथरा थाना क्षेत्र से जुड़ा होने पर एसपी ने आईजी को पत्र भेजकर बंथरा पुलिस से विवेचना कराए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट उन्नाव में दर्ज होने का हवाला देकर आईजी ने एसपी की मांग को ठुकराते हुए विवेचना उन्नाव पुलिस को ही करने के निर्देश जारी किए हैं। महिला थाना प्रभारी ने घटना की विवेचना शुरू की है। लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र की एक महिला का विवाह 19 अप्रैल 2019 को उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुआ था।
विज्ञापन

विवाह के 17 दिन बाद 6 मई को उसने बच्चे को जन्म दिया। शादी के महज 17 दिन बाद बच्चे के जन्म को लेकर ससुरालियों ने महिला से पूछताछ की तो उसने अपने पिता, सगे व चचेरे भाई के अलावा गांव के पूर्व प्रधान समेत 11 लोगों पर 13 साल की उम्र से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया।

ससुरालीजन पीड़िता को लेकर 28 दिसंबर को एसपी से मिले। मामला गंभीर देख एसपी ने महिला थाना प्रभारी सुनीता चौरसिया को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर अगले ही दिन 29 दिसंबर को महिला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी।

घटनाक्रम लखनऊ के बंथरा थाना से जुड़ा देख एसपी विक्रांतवीर ने आईजी रेंज एसके भगत को पत्र लिखकर बंथरा पुलिस से विवेचना कराए जाने की मांग की थी। आईजी ने रिपोर्ट उन्नाव में दर्ज होने की बात कहते ही मांग को अस्वीकार करते हुए उन्नाव पुलिस को ही विवेचना के निर्देश दिए। आईजी के निर्देश पर महिला थाना पुलिस ने विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed