{"_id":"58dfe7164f1c1b866b63ecce","slug":"abusive-comment-on-cm-yogi-imprisoned-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले युवक को जेल, थाने में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएम योगी पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले युवक को जेल, थाने में हंगामा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 02 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
थाने में शिकायत करने पहुंचे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर डालने वाले आरोपी युवक को कानपुर देहात की रूरा पुलिस ने धर दबोचा। शनिवार सुबह तक रिपोर्ट दर्ज न होने पर नाराज लोगों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। सीओ ने लोगों को समझाया और मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया, दो अन्य की तलाश जारी है।
रूरा कसबा के मिश्रा मार्केट में रेडीमेड गारमेंट दुकानदार दिलशाद पुत्र राजाउद्दीन ने एक वर्ग विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए अभद्र टिप्पणी की और मुख्यमंत्री के लिए भी अपशब्द कहे। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही कस्बे में तनाव फैलने लगा। पुलिस को सूचना दी गई। रूरा पुलिस ने शुक्रवार देर रात आरोपी युवक को घर से दबोच लिया। शनिवार सुबह भीड़ थाने पहुंच गई और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। सीओ अकबरपुर आलोक कुमार जायसवाल मौके पर पहुंच गए। सीओ के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ धारा 153 क, 504 व 505 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष बीएस पोनिया ने बताया कि तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दिलशाद को जेल भेजा गया है जबकि अन्य दो की तलाश की जा रही है।