फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Aadhaar card network hack arrested iitian

आधार कार्ड नेटवर्क हैक, IITan गिरफ्तार

Sat, 05 Aug 2017 07:57 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 05 Aug 2017 07:57 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar card network hack arrested iitian
आधार कार्ड हैक करने का आरोपी
अति महत्वपूर्ण आधार कार्ड का डाटा हैक कर एक ऐप बनाकर उसका दुरुपयोग करने वाले आईआईटियन को बंगलूरू पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी अभिनव श्रीवास्तव ने आईआईटी खड़गपुर से बीटेक किया है, वह कानपुर का रहने वाला है। भारतीय विशिष्ट पहचान विकास प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की शिकायत पर कानपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। वह इस समय बंगलूरू में ओला कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। उसके लैपटॉप से पुलिस को 40 हजार से ज्यादा लोगों का डाटा मिला है, जिसे उसने आधार कार्ड नेटवर्क को हैक कर जुटाया था। 
विज्ञापन


आधार ई-केवाईसी नाम से ऐप चला रहा था
पुलिस को पूछताछ में अभिनव ने बताया कि साथी प्रेरित श्रीवास्तव से प्रभावित होकर वह 2012 से आधार कार्ड को हैक करने वाला ऐप तैयार करने मेें लगा था। उस दौरान वह और प्रेरित आईआईटी खड़गपुर में पढ़ाई कर रहे थे। यह ऐप बनाने में उसे चार साल का वक्त लगा था। दिसंबर 2016 में ऐप बनाने के बाद 40 हजार से ज्यादा लोगों की जानकारी जुटा ली। उसने जनवरी 2017 में ऐप को गूगल प्ले स्टोर में डाल दिया।  
विज्ञापन


लिंक्डइन  प्रोफाइल पर ओला का हैकर
अभिनव श्रीवास्तव ने लिंक्डइन की प्रोफाइल पर खुद को ओला का हैकर लिखा हुआ है। उसने मोबाइल का बिल अदा करने के लिए मोबाइल पेमेंट ऐप बनाया था। इसे मार्च 2017 में टैक्सी कंपनी ओला ने खरीद लिया था। यूआईडीएआई के अधिकारी अशोक लेनिन ने बताया कि अभिनव ने 1 जनवरी 2017 से 26 जुलाई 2017 के बीच आधार कार्ड का अवैध तरीके से उपयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एक लाख लोग ऐप को प्रयोग कर रहे हैं
बंगलूरू पुलिस की साइबर टीम इस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि करीब एक लाख लोग इस ऐप को डाउनलोड कर प्रयोग कर रहे हैं। अब जांच एजेंसी इस ऐप को गूगल से हटाने की तैयारी कर रही है। इस ऐप पर क्लिक करने से कोई भी ई-हॉस्पिटल सेवा में प्रवेश कर आधार कार्ड से जुड़ी जानकारियों को हासिल कर सकता है। इसके अलावा उसने पांच और ऐप बनाए हैं। उसने इन ऐप पर विज्ञापनों के जरिए रुपये कमाए हैं। 


बहराइच का मूल निवासी है 
अभिनव श्रीवास्तव का परिवार मूलरूप से बहराइच का निवासी है। पिता कानपुर में नौकरी लगने के बाद यहां शिफ्ट हो गए थे। अभिनव की बहन लखनऊ में रहती है। अभिनव ने फेसबुक में 27 जुलाई को आखिरी पोस्ट किया है। उसकी फेसबुक को 87 लोग फॉलो करते हैं। उसे पहाड़ों पर ट्रैकिंग करने का शौक है। वह तीन ग्रुप शारपास, बेंगलूरू स्टार्ट अप और ट्रैकिंग टू द हिमालया से जुड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed