{"_id":"5d871cca8ebc3e93c202b68a","slug":"a-man-brutally-murder-in-fatehpur-find-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे हाथ-पैर बंधे व खून से सने युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, शिनाख्त में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क किनारे हाथ-पैर बंधे व खून से सने युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Sun, 22 Sep 2019 01:12 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 22 Sep 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फतेहपुर जिले में रविवार को युवक की निर्मम हत्या का एक मामला सामने आया है। यहां लिंक रोड पर युवक का खून से सना शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के हाथ-पैर बंधे हुए है। घटना की की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
यह घटना औंग थाना क्षेत्र के आशापुर लिंक मार्ग की है। युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष है। शरीर के ऊपरी हिस्से पर कपड़े नहीं है। नीचे जींस पहने है। पास में ही किसी चार पहिया वाहन के टायरों के निशान भी हैं।
विज्ञापन
औंग थाने की पुलिस सूचना पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार का कहना है कि कहीं बाहर हत्या कर शव यहां फेका गया है। यह लिंक मार्ग कानपुर प्रयागराज हाईवे के आशापुर मोड़ से 200 मीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन