नये साल के जश्न में पी रहे थे शराब, जब चढ़ा नशा ताे दाेस्त के पिता किया ये हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट के मानिकपुर में साथ बैठकर शराब पी रहे बीडीसी सदस्य से झगड़े के दौरान युवक ने बीचबचाव करने आए बीडीसी सदस्य के पिता को लाठी से पीटकर मार डाला। युवक ने भी बीडीसी सदस्य का चुनाव लड़ा था और अपनी हार के लिए बीडीसी सदस्य के पिता को जिम्मेदार मानकर उनसे रंजिश रखता था।
रविवार रात की यह घटना मारकुंडी थाना क्षेत्र के बंधाभीतर पुरवा गांव की है। गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य उमेश कोल और प्रेमलाल 31 दिसंबर की शाम मारकुंडी गए, जहां दोनों ने शराब पी। इसके बाद गांव लौटे और गांव के बाहर बैठकर फिर शराब पीने लगे। इस बीच उनमें मारपीट हो गई।
शोरगुल सुन उमेश के पिता मुकुंदी लाल (48) मौके पर पहुंचे। वह उमेश को पकड़ कर घर ले जाने लगे। आरोप है कि इस बीच प्रेमलाल ने पीछे से मुकुंदी लाल पर लाठी से वार कर दिया। सिर पर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। परिवारीजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई।
बीडीसी सदस्य उमेश के भाई मुकेश की सूचना पर थानाध्यक्ष जयनारायण सिंह मौके पर पहुंचे। आरोपी की तलाश में कई जगह छापा मारा, पर वह पकड़ में नहीं आया। मृतक के भांजे बुद्धीलाल ने प्रेमलाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवारीजनों के मुताबिक उमेश एवं प्रेमलाल बीडीसी सदस्य का चुनाव लड़े थे। प्रेमलाल हार गया था। इसी से वह उमेश के पिता मुकुंदी लाल से रंजिश रखता था।