{"_id":"5bd746febdec2269c10f91d8","slug":"81540835070-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर तेजाब फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर तेजाब फेंका
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक पर तेजाब फेंका
बांदानरैनी। विवाद के बाद दबंगों ने युवक पर तेजाब फेंक दिया। इससे चेहरे सहित शरीर का तमाम हिस्सा झुलस गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के शाहपाटन गांव में पाताल देवी में शनिवार की रात लगभग आधा दर्जन लोग जिनमें कई महिलाएं भी थीं, गांव के चुनिया को पीट रहे थे। इसी बीच चुनिया को बचाने उसका भाई भोलेराम (35) पुत्र राम प्यारे पहुंच गया।
दबंगों ने उसके साथ भी मारपीट की और सर के ऊपर से तेजाब डाल दिया। वह बुरी तरह झुलसकर बेहोश हो गया। परिजनों की सूचना पर आई यूपी-100 पुलिस ने उसे तत्काल सीएचसी पहुंचाया। यहां से रात में ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। भोलेराम मजदूर पेशा है। कोतवाली प्रभारी राकेश सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।