फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   दो साल से केवल सीबीआई जांच, नहीं हुई एफआईआर

दो साल से केवल सीबीआई जांच, नहीं हुई एफआईआर

Tue, 09 Jan 2018 11:37 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
दो साल से केवल सीबीआई जांच, नहीं हुई एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। मौरंग के अवैध खनन की जांच के लिए मंगलवार को आई सीबीआई ने मंगलवार को ललौली थाना क्षेत्र के मौरंग भूखंडों पर छानबीन की। साथ ही खनन दफ्तर के रिकार्ड खंगालकर कई दस्तावेज जुटाए। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई करीब दो हफ्ते जिले में रहेगी। इस दौरान सारा मामला उजागर कर माफियाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा सकती है।

सपा शासन में ललौली थाना क्षेत्र के छह मौरंग भूखंडों में अवैध खनन की शिकायत हमीरपुर जिले के शिकायतकर्ता ने हाईकोर्ट में की थी। उसने याचिका दायर करके बांदा-टांडा मार्ग पर मौरंग लदे ओवरलोड ट्रकों और ललौली क्षेत्र की खदानों में अवैध खनन की फोटो, वीडियो की सीडी जैसे साक्ष्य भी कोर्ट में पेश किए थे। हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने शुरू की थी। इस बीच जांच दल हमीरपुर और ललौली की खदानों पर कई बार पहुंचा, लेकिन दो साल बाद भी जांच पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने विवादित भूखंडों को काली सूची में डाल दिया था। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद उन भूखंडों पर कोई खनन नहीं हुआ है। मंगलवार को आई सीबीआई ने गैर जनपद के शिकायतकर्ताओं से भी संपर्क कर उन्हें बुलाया है। एडीएम जगदीश सिंह ने बताया कि टीम की ओर से मांगे जाने वाले सभी रिकार्ड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ललौली एसओ श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि उनके थाने में अवैध खनन से संबंधित कोई एफआईआर फिलहाल दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed