फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   महिला ने आग लगाकर जान दी

महिला ने आग लगाकर जान दी

Fri, 17 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
महिला ने आग लगाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। फ्रेंड्स कालोनी के मोहल्ला एचएन नगर में गुरुवार सुबह महिला ने आग लगाकर जान दे दी। घर से धुआं निकलने व चीख सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मोहल्ला निवासी नीता पाल (40) ने सुबह अपने बच्चों हर्षित व हितेश को नाश्ता कराने के बाद स्कूल भेज दिया। उसका पति उमेश कुमार पाल आगरा में आर्मी मेें तैनात हैं। घर पर अकेली नीता ने खुदपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। आग की तेज लपटें उठने पर मोहल्ले के लोगों को इसकी जानकारी हुई। दरवाजा अंदर से बंद था। लोग दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो नीता किचन की फर्श पर मृत पड़ी थी।
विज्ञापन


सूचना पर एसओ फ्रेंड्स कालोनी भोलू सिंह भाटी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी अंजनी कुमार चतुर्वेदी भी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर मृतका के पति उमेश पाल भी आ गए। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ भोलू सिंह भाटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लगता है। अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
हर्षित कक्षा नौ और हितेश आठवीं में केंद्रीय विद्यालय में पड़ता है। घटना के बाद दोनों को घर बुला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed