फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली

हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली

Mon, 03 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली
नवाबगंज। अजगैन थानाक्षेत्र के गांव दरियापुर में हर्ष फायरिंग के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजन सीएचसी लेकर गए।
विज्ञापन


युवक की हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे जिला अस्पताल न ले जाकर नर्सिंगहोम में भर्ती कराया है। मामला पुलिस की जानकारी में आने के बाद बिना किसी तहरीर के पुलिस ने अपनी ओर से फायर करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

दरियापुर में शनिवार को अस्मत पुत्र रहमत के लड़के की शादी थी। बारात के दौरान ही किसी युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। जिसमें गोली सीधे न जाकर दीवार से टकराकर शाद अहमद के पेट में जा धंसी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शाद अहमद के जमीन पर गिरते ही अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


परिजन आननफानन में शाद अहमद को लेकर सीएचसी आए। हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन परिजन जिला अस्पताल न ले जाकर उसे नर्सिंगहोम लेकर चले गए। घटना की जानकारी पुलिस को होेते ही एसओ संतोष तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। तहरीर न आने पर अस्मत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-हालत गंभीर देख सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर, परिजन ले गए नर्सिंगहोम
-तहरीर न आने पर पुलिस ने अपनी ओर से दर्ज किया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed