फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   संदिग्ध हालात में नाबालिग ने फांसी लगाई

संदिग्ध हालात में नाबालिग ने फांसी लगाई

Sat, 17 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में नाबालिग ने फांसी लगाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के इकौरापुर गांव में एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने लड़की के पिता की जगह प्रधानपुत्र से तहरीर लिखवा ली। पुलिस ने बहनों से लड़ाई होने पर फांसी लगाने की बात बताई है।

इकौरापुर गांव निवासी मजदूर शंकर लाल पत्नी और तीन बेटियों के साथ रहते हैं। शुक्रवार को शंकरलाल अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने गया था। तभी बेटी डोली (14) ने घर में फांसी लगा ली।
विज्ञापन


सूचना पर तुरंत पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल के नाम पर खाना पूरी करते हुए ग्राम प्रधान के पुत्र योगेंद्र यादव से तहरीर लिखवाकर ले ली। जिसमें लिखा था कि सके गांव में रहने वाली डोली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकरण में जब कोतवाली प्रभारी रूप कृष्ण त्रिपाठी से कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि उसके पिता ने तहरीर दी है। जिसमें मौत का कारण घर के कामकाज को लेकर बहनों के बीच हुए विवाद को बताया।


जब मृतका के पिता शंकर लाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह कक्षा2 पास है। पुलिस ने उससे कोई तहरीर नहीं ली। पोस्टमार्टम के बाद मौत की सही वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed