उन्नाव के पुरवा में सुबह घर से लकड़ी बीनने के लिए खेताें में गई मासूम काे गांव के ही एक युवक ने झाड़ियाें में घसीट लिया। दरिंदे ने मासूम के कपड़े फाड़ दिए। मासूम की चीख सुनकर अासपास के खेताें में काम कर रहे लाेगाें ने माैके पर पहुंचे ताे अाराेपी युवक माैके से भाग निकला।
पुरवा कस्बा के एक मोहल्ला निवासी बच्ची गुरुवार सुबह लकड़ी बीनने के लिए खेतों की ओर गई थी। मोहल्ले का रोहित (25) उसका पीछा करते हुए खेतों की ओर पहुंच गया। वह बच्ची से छेड़छाड़ करते हुए झाड़ी में खींच ले गया। वह दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बच्ची के चीखने पर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे।
इस पर आरोपी भाग निकला। बच्ची रो रही थी। उसके कपड़े अस्तव्यस्त थे। ग्रामीणों ने बच्ची के परिजनों को सूचना दी। परिजन बच्ची को पुरवा कोतवाली ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। परिजन बच्ची को सीएचसी ले गए। इसी दौरान डीएम रवि कुमार एनजी सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंच गए।
परिजनों ने डीएम को घटना की जानकारी दी। डीएम ने कोतवाल को बुलाकर मुकदमा दर्ज करने व आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।