{"_id":"5a0876b54f1c1bd8538bc9b4","slug":"51510504117-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा-भाजपा के पूर्व विधायक के भतीजे ने खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इटावा-भाजपा के पूर्व विधायक के भतीजे ने खुद को गोली से उड़ाया
Updated Sun, 12 Nov 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। लखना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक केके राज के भतीजे ने मामूली बात पर आत्मघाती कदम उठा लिया। 11 वीं के छात्र को परिवारीजनों ने परीक्षा के समय बाहर घूमने जाने से मना किया था। इससे क्षुब्ध होकर छात्र ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने सिर में गोली मार ली। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सूचना पर भाजपा नेताओं के अलावा पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।
पूर्व विधायक के छोटे भाई धीरज राज फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के रामलीला रोड स्थित गंगा नगर कॉलोनी में रहते हैं। धीरज के बेटे पथिक (16) उर्फ हिमांशु की इन दिनों परीक्षा चल रही है। परिवारीजनों ने बताया कि धीरज रविवार की शाम करीब चार बजे पढ़ रहा था। वह कहीं घूमने जाने के लिए तैयार था, लेकिन पिता ने मना कर दिया। ‘उन्हाेंने कहा कि तुम्हारा गणित का पेपर है, उसकी तैयार करो, घूमने जाना है तो बाद में चले जाना’। इस बात से क्षुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। गोली चलने की आवाज सुनकर मां मौके पर पहुंची। बेटे को खून से लथपथ देख चीख पड़ी। पड़ोसियों की मदद से परिवारीजन उसे जिला अस्पताल ले गए। सूचना पर एसएसपी वैभव कृष्ण, एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी (सिटी) अंजनी कुमार चतुर्वेदी, थानाध्यक्ष भोलू सिंह भाटी मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पर भाजपा विधायक सरिता भदौरिया समेत अनय लोग जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। एसएसपी ने बताया कि पथिक ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि पथिक कहीं बाहर जा रहा था, परीक्षा होने के कारण पिता ने मना कर दिया था। इससे नाराज होकर छात्र ने यह कदम उठा लिया। उधर, पूर्व विधायक किसी काम से दिल्ली के लिए निकले थे। वह फिरोजाबाद ही पहुंच पाए थेे कि उन्हें घटना की सूचना मिली। वह सीधे जिला अस्पताल पहुंचे।
- भाजपा के पूर्व विधायक के भतीजे ने खुद को गोली मारी
- 11 वीं का छात्र था, परीक्षा के समय घूमने जाने से मना करने पर पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से उठाया आत्मघाती कदम