{"_id":"59fa17024f1c1b69678b88a0","slug":"51509562114-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के घर से जाने पर पति ने बेटी को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी के घर से जाने पर पति ने बेटी को गोली मारी
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के मुलू सिंह की गढ़िया गांव में पत्नी के घर से चले जाने पर पति ने अपनी बेटी को गोली मार दी। पीड़िता के चाचा उसे अस्पताल लेकर आए, जहां से उसे मिनी पीजीआई रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी भाग निकला।
गांव निवासी उमा सिंह भदौरिया उर्फ मुन्नू सिंह की पत्नी गीता देवी का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मंगलवार को गीता युवक के साथ कहीं चली गई। जानकारी होने पर उमा सिंह ने अपनी बेटी सरोज (16) से पूछताछ की। गोलमोल जवाब देने पर उमा सिंह ने सरोज को गोली मार दी। इसके बाद उमा सिंह घर से चला गया। फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोस में रह रहे सरोज के चाचा-चाची आए और उसे जिला अस्पताल ले गए।
यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया। एसओ बढ़पुरा सुशील कुमार योगी ने बताया कि गीता मूलरूप से मैनपुरी निवासी अपने प्रेमी के साथ कहीं चली गई है।
विज्ञापन
युवक कुछ समय से उसके ही गांव में रह रहा है। गीता पहले भी दो बार घर से जा चुकी है। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।