{"_id":"59f6174c4f1c1b74698b85be","slug":"51509300044-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके पर पुलिस टीम पर हमला, जीप क्षतिग्रस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब ठेके पर पुलिस टीम पर हमला, जीप क्षतिग्रस्त
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। शराब ठेके पर खड़े लोगों को टोकना पुलिस टीम को भारी पड़ गया। सख्ती पर लोग भड़क गए। इस पर चौकी प्रभारी ने लाठी भांज दी। भड़के ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी से हाथापाई कर जाम लगा दिया। समझाने पहुंचे एसओ से भी ग्रामीणों ने हाथापाई कर दी। पुलिस ने दोबारा लाठियां भांज दी। इस पर भीड़ उग्र हो गई और पथराव शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष व अन्य पुलिसकर्मियों ने ठेके में घुसकर जान बचाई। पथराव में एक दरोगा घायल हो गए। पुलिस की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। एएसपी व कई थानों की पुलिस पहुंचने पर ग्रामीण भाग गए। पुलिस ने ठेके के सेल्समैन विनीत शुक्ला को हिरासत में लिया है।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया ढिलावल में पुलिस को रविवार देर शाम चचेरे भाइयों में विवाद की सूचना मिली थी। मेडिकल चौकी प्रभारी संजय यादव सिपाहियों के साथ गांव गए थे। गांव के बाहर भोलेपुर निवासी अरुण कुमार का देशी शराब का ठेका है। गांव से लौटते समय चौकी प्रभारी ठेके के बाहर खड़े लोगों को हड़काने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोगों से कहासुनी पर दरोगा ने लाठी चला दी। इस पर लोगों का गुस्सा भड़क गया और वे अन्य ग्रामीणों को बुला लाए।
दरोगा से हाथापाई कर रोड पर जाम लगा दिया। बवाल की सूचना पर थानाध्यक्ष भुवनेश कुमार फोर्स और यूपी 100 की गाड़ी के साथ गांव पहुंचे। एसओ ने भीड़ को समझाने की कोशिश की इस पर लोग उनसे भी भिड़ गया। पुलिस ने फिर लाठियां भांजनी शुरू कर दी। भड़के ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पथराव में दरोगा आरके शर्मा घायल हो गए। यूपी 100 व थाने गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
भीड़ पुलिस पर हमलावर हो गई। कुछ देर में एएसपी त्रिभुवन सिंह, कोतवाली फर्रुखाबाद, थाना जहानगंज और क्यूआरटी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोर्स के पहुंचने से पहले ही हमलावर ग्रामीण भाग चुके थे। एएसपी का कहना है कि अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। घटना की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-दरोगा के लाठी भांजने पर ग्रामीणों ने बोला पुलिस पर हमला
-पथराव में एक दरोगा घायल, पुलिस की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त
-शराब ठेके का सेल्समैन हिरासत में, अज्ञात पर रिपोर्ट की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो