फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ...तो लवलेश को मुखबिर की गोली लगी

...तो लवलेश को मुखबिर की गोली लगी

Fri, 25 Aug 2017 11:11 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
...तो लवलेश को मुखबिर की गोली लगी
...तो लवलेश को मुखबिर की गोली लगी!
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। डाकू बबुली कोल गैंग से मुठभेड़ की परतें भी खुलने लगी हैं। पुलिस बार-बार 60 हजार के इनामी डाकू लवलेश कोल को गोली लगने व संभावित मौत के बारे में कहती रही। सवाल उठता है कि इतने आत्मविश्वास के साथ डाकू लवलेश को पुलिस की गोली लगने की बात क्यों कही जा रही है। वह भी तब जब एक दरोगा को गोली लगी तो पुलिस टीम बैक हो गई थी और तब तक डाकू गैंग भाग चुका था। सूत्रों के अनुसार यह सही है कि लवलेश को गोली लगी, लेकिन पुलिस की नहीं बल्कि गैंग में पहुंचाए गए उन्हीं के दो मुखबिरों की। ये दोनों बाद में भागे तो लेकिन काम पूरा नहीं हो सका।

डाकू बबुली को मार गिराने की योजना में पुलिस ने एसटीएफ स्टाइल में ही काम किया। गैंग तक आने जाने वाले दो खास मुखबिरों को तैयार कर मोबाइल दिया गया। इसके बाद वहां पहुंचते ही मोबाइल से सर्विलांस के जरिये लोकेशन लेकर घेराबंदी की गई।
विज्ञापन


योजना के अनुसार अंधेरे में ही उन दोनों मुखबिरों ने गोली चलाई जो लवलेश को लगी। इसके बाद पूरे गैंग में भगदड़ मच गई। साथी लवलेश को लेकर जंगल की ओर भागने लगे। इसी बीच पुलिस ने घेराबंदी कर दी तो मुठभेड़ हो गई। इसी आधार पर पुलिस का दावा हेै कि गोली लवलेश को लगी है। वह मौत के करीब है अथवा मर चुका है, इस मामले में कोई पुलिस अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed