फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, छह लोग घायल

ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, छह लोग घायल

Fri, 09 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, छह लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। शादी समारोह से लौटते समय शुक्रवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्राली मंगरौठ मोड़ के पास पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली सवार छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां से एक महिला को झांसी रेफर कर दिया।

राठ के चिकासी थाने के जिगनी गांव निवासी रामबहादुर ने बताया कि गुरुवार को उसकी पुत्री निधि की कस्बे के एक गेस्ट हाउस में शादी थी। शादी में पूरा परिवार शामिल होने के लिए आया था। शुक्रवार को बेटी की विदा के बाद परिवार की अंशु (28) पत्नी राजेंद्र सिंह, पुष्पा (60) पत्नी रामेंद्र सिंह, मिथलेश (60) पत्नी राजवीर सिंह, पिंकी और नीरज ट्रैक्टर में बैठकर गांव जा रहे थे।
विज्ञापन


मंगरौठ मोड़ के पास किसी वाहन के सामने आने पर ट्रैक्टर चालक शिवकुमार नियंत्रण खो बैठा। ट्रैक्टर सड़क के बीचों बीच पलट गया। ट्रैक्टर में बैठी महिलाओं में चीख पुकार मच गई। मौजूद राहगीरों ने 108 पर सूचना कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर मिथलेश की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
हादसों में चार घायल
मौदहा। कोतवाली क्षेत्र में हुईं अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। कोतवाली के ग्राम रीवन निवासी दिलीप (20) पुत्र राजाभैया व हेमंत कुमार (20) पुत्र विजय कुमार एक शादी समारोह में बाइक से गए थे। गांव लौट रहे थे तभी रास्ते में रखे बैरीकेडिंग से वह दोनों टकरा गए और बाइक सहित गिरकर घायल हो गए। उधर, कस्बा निवासी रुद्र प्रताप (40) गुरुवार देर शाम बाजार से लौटते समय बाइक का संतुलन बिगड़ने से गिरकर घायल हो गया। ग्राम छिरका निवासी रामसिंह (30) देवीदीन गुरुवार रात घर लौटते समय गिरकर घायल हो गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed