फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   औरैया- अछल्दा में पटरी चटकी, रोकी गई राजधानी

औरैया- अछल्दा में पटरी चटकी, रोकी गई राजधानी

Sun, 17 Dec 2017 08:57 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
औरैया- अछल्दा में पटरी चटकी, रोकी गई राजधानी
अछल्दा में पटरी चटकी, रोकी गई राजधानी
विज्ञापन

क्रासर-
अछल्दा स्टेशन से कैफियात के गुजरते ही लाल हुआ सिग्नल
मरम्मत के दौरान आधा घंटे बाधित रहा रेल यातायात
अमर उजाला ब्यूरो
अछल्दा (औरैया)। अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह कैफियात एक्सप्रेस गुजरते ही पटरी चटक गई। गनीमत रही कि पटरी चटकते ही आटोमैटिक सिग्नल लाल हो गया। यह देख दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस के चालक ने आउटर पर गाड़ी रोककर स्टेशन मास्टर को सूचना दी। रेलवेकर्मियों ने आननफानन पटरी दुरुस्त कर राजधानी को आगे रवाना किया। इस दौरान आधा घंटा ट्रैक बाधित रहा।
अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास ही करीब तीन महीने पहले कैफियात एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है। रविवार को फिर हादसा होते बचा। स्टेशन मास्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि रविवार सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर आजमगढ़ से दिल्ली जा रही कैफियात एक्सप्रेस खंभा नंबर 1113/15 व 1113/13 के बीच से गुजरी और 5:32 पर स्टेशन से आउटर की ओर निकल गई। ट्रेन के निकलते ही खंभा नंबर 1113/15 व 1113/13 के बीच पटरी चटकी और आटोमैटिक सिग्नल 5:32 पर लाल दिखने लगा।
विज्ञापन

इस दौरान हावड़ा-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस आ रही थी। राजधानी के चालक ने सिग्नल लाल होने की जानकारी दी। सूचना पर 5:40 मिनट पर सिग्नल स्टाफ संजीव कुमार व ईएसएम राहुल कुमार, प्रमोद कुमार, जेपी नारायन मौके पर पहुंच गए। चेकिंग में एक जगह ट्रैक चटका मिला। कर्मचारियों ने फिशप्लेट लगाकर ट्रैक को सही किया। आधे घंटे बाद राजधानी को काशन देकर गुजार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पीछे डिब्रूगढ़ से दिल्ली जाने वाली राजधानी भी खड़ी रही। स्टेशन मास्टर ने बताया कि ट्रैक को बदलने के लिए 12 बजकर 15 मिनट से 12 बजकर 45 तक का काशन लिया गया। इस बीच सभी ट्रेनों को रोक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed