{"_id":"91da3f9ee50f04ad089f636975a109b0","slug":"40-thousand-robbed-by-robbers-from-businessmen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी को गोली मार 40 हजार लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी को गोली मार 40 हजार लूटे
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sat, 27 Dec 2014 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिरहाना रोड करांची खाना के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने सुबह सवा नौ बजे मीरपुर कैंट निवासी कारोबारी को गोली मारकर 40 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने उन्हें चेकिंग के नाम पर रोका और खुद को पुलिस वाला बताकर वारदात को अंजाम दिया।
बदमाशों की बाइक पर पुलिस का मोनोग्राम वाला लाल नीला निशान लगा था। गोली कारोबारी की जांघ में लगी है। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए उर्सला भेजा, बाद में वहां से परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
शर्मनाक बात यह है कि वारदात स्थल सेंट्रल बैंक की चेस्ट शाखा (कैश स्टोर बैंक) के पास है, जहां 24 घंटे पुलिस की ड्यूटी रहती है। हालांकि ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों ने घटना की जानकारी से इंकार करते हुए कहा है कि वे घटना के दौरान बैंक के अंदर थे और उन्होंने कुछ नहीं देखा है। फीलखाना पुलिस ने लूट की एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को मौके से पिस्टल के कारतूस का एक खोखा भी मिला है। मीरपुर कैंट निवासी कपिल राठी (26) का बिरहाना रोड में रेलवे और एयर टिकट रिजर्वेशन (महेश्वरी सर्विसेज) का कारोबार है।
कपिल के भाई कुशल ने बताया कि शुक्रवार की सुबह कपिल करांची खाना स्थित एचडीएफसी बैंक में 40 हजार कैश जमा करने के लिए दुकान से पैदल ही निकले थे। सेंट्रल बैंक की चेस्ट ब्रांच के पास काले रंग की पल्सर पर सवार दो बदमाशों ने कपिल रोक लिया।
बदमाशों की बाइक पर पुलिस का मोनोग्राम लगा था। दोनों पुलिस वर्दी के कलर की जैकेट पहने थे। बदमाशों ने खुद को पुलिस वाला बताकर उसे चेकिंग के बहाने रोका। कपिल के कपड़ों की तलाशी ली। जींस की जेब में रखे 40 हजार रुपये निकाल लिए।
कपिल के विरोध करने पर एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर कपिल पर फायर झोंक दिया। गोली जांघ लगी और कपिल लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। इसके बाद बदमाश बाइक पर बैठकर भाग निकले।
दिनदहाड़े लूट की सूचना मिलते ही एसपी पूर्वी प्रभाकर चौधरी, सीओ और इंस्पेक्टर फीलखाना कमल यादव समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। कपिल को पहले केपीएम अस्पताल और फिर उर्सला भेजा।
वहां से परिजन कपिल को निजी अस्पताल ले गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि जिस जगह वारदात हुई है वहां सेंट्रल बैंक की चेस्ट शाखा है। बैंक की सुरक्षा में 24 घंटे एक हेड और चार कांस्टेबलों की गारद तैनात रहती है।
गारद के पुलिसकर्मियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने कुछ भी जानकारी होने से इनकार कर दिया। बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।