फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   3 years old child slapped by Principal

प्रधानाचार्य ने होमवर्क न करने पर मासूम को जड़े थप्पड़, हुअा यह हाल

Fri, 26 Jan 2018 10:17 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 26 Jan 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
3 years old child slapped by Principal
मासूम को जड़े थप्पड़
तीन साल के अथर्व काे मम्मी ने सुबह उठाया। नहला धुलाकर उसे स्कूल भेजा। स्कूल में अाज उसका तीसरा द‌िन था। अथर्व से टीचर ने होमवर्क द‌िखाने काे कहा ताे उसने कहा वह ताे नहीं क‌िया। इसी बात पर टीचर ने थप्पड़ मार-मार के उसके गाल लाल कर द‌िए। 
विज्ञापन

 

 

होमवर्क न करने पर तीन साल के मासूम को थप्पड़ जड़े 

3 years old child slapped by Principal
डेमो पिक

गौतम विहार लवकुशपुरम, कल्याणपुर निवासी अनुभव त्रिपाठी सेना में हैं। परिजनों ने तीन दिन पहले उनके बेटे अथर्व (3) का दाखिला क्षेत्र में स्थित डीपीआर स्कूल में कराया था। बुधवार सुबह अथर्व स्कूल गया था। उसने होमवर्क नहीं किया था। इस पर शिक्षिका और स्कूल के प्राचार्य जितेंद्र यादव ने अथर्व को पीट दिया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में बच्चे को पीटने पर प्रधानाचार्य गिरफ्तार

3 years old child slapped by Principal
डेमो पिक

अथर्व घर पहुंचा ताे चेहरा सूजा हुअा देख पर‌िजनाें ने कारण पूछा। अथर्व ने सब कुछ बता द‌िया। गुरुवार को पर‌िजन स्कूल पहुंचे और हंगामा किया। सूचना पर पुलिस स्कूल पहुंची। परिजनों की तहरीर पर प्रधानाचार्य के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौच की रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी पर शांतिभंग की धारा भी लगाई गई है, जिसके तहत उसे गिरफ्तार किया गया।
 

विज्ञापन

अथर्व दूसरे बच्चों के बैग फेंक रहा था इसल‌िए मारे थप्पड़

3 years old child slapped by Principal
डेमो पिक

प्रधानाचार्य को एसीएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जमानत मिल गई। उधर, शिक्षिका पर लगे आरोप की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी समीर कुमार ने बताया कि अथर्व का हैलट में मेडिकल कराया गया है। आरोपी प्रधानाचार्य ने पुलिस को बताया कि अथर्व दूसरे बच्चों के बैग फेंक रहा था। इस पर एक-दो थप्पड़ मार दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed