{"_id":"58359db84f1c1bc05513b778","slug":"24-hours-later-registered-a-case-of-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिछोरे की छेड़खानी से तंग छात्रा पहुंची थाने, 24 घंटे पुलिस ने की हीलाहवाली, नहीं किया मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छिछोरे की छेड़खानी से तंग छात्रा पहुंची थाने, 24 घंटे पुलिस ने की हीलाहवाली, नहीं किया मामला दर्ज
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 23 Nov 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथ धोकर पीछे पड़े एक छिछोरे की हरकतों से तंग आकर एक लड़की ने थाने में शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत दिखाई। लेकिन पुलिस ने लड़की की सारी हिम्मत तोड़ दी। 24 घंटे तक पुलिस ने लड़की को टहलाया लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की।
महोबा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को कॉलेज से घर लौटी छात्रा के साथ छेड़खानी के मामले में पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
इससे पीड़ित परिवार परेशान और दहशत में है। छात्रा राजकीय बालिका इंटर कालेज महोबा में कक्षा 12वीं की छात्रा है। मंगलवार को छात्रा कालेज से घर लौटी तभी छिछोरे ने छात्रा को बुरी नियत से पकड़ लिया था और दरवाजे से घसीटते हुए ले जाने का प्रयास किया था। छात्रा द्वारा विरोध करने के बाद उसके साथ मारपीट भी की थी।
छात्रा ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच घटना की नामजद तहरीर सौंपी थी। तीन घंटे तक कोतवाली में बैठने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की बात कहते हुए टहला दिया था। घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। जिससे महिलाओं के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली उजागर हो रही है। उधर, मुकदमा दर्ज न होने से पीड़ित परिवार दहशतजदा है।
विज्ञापन
बोले कोतवाली प्रभारी
कोतवाली प्रभारी जेपी यादव का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह हमीरपुर कोर्ट मेें है। कोतवाली वापस लौटने के बाद मामला दिखवाया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।
कालेज व कोचिंग सेंटरों के बाहर नहीं दिखती पुलिस
कालेज और कोचिंग आने जाने वाली छात्राओं के साथ आए दिन छेड़खानी की घटनाएं हो रही हं लेकिन, कालेज और कोचिंग सेंटर के बाहर पुलिस नजर नहीं आती। यही वजह है कि कालेज की छुट्टी होते ही कालेज के बाहर युवकों की भीड़ लग जाती है जो छात्राओं के साथ अक्सर अभद्रता करते हैं।