फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   खनन माफिया ने पुलिस पर की फायरिंग, भारी पुलिस बल के पहुंचने पर भागे

खनन माफिया ने पुलिस पर की फायरिंग, भारी पुलिस बल के पहुंचने पर भागे

Tue, 23 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खनन माफिया ने पुलिस पर की फायरिंग, भारी पुलिस बल के पहुंचने पर भागे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चकरनगर (इटावा)। सहसों थाना क्षेत्र के बिनौराबाग गांव में क्वारी नदी से बजरी खनन करने वाले माफियाओं ने सोमवार को पुलिस से हाथापाई और फायरिंग की। किसी तरह उनके चंगुल से छूटे सिपाहियों ने थाने में सूचनादी। कुछ देर बाद भारी फोर्स के साथ पहुंचे एसएसपी ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए लोगों से खनन में संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

ग्राम बिरौनाबाग में क्वारी नदी से मध्य प्रदेश के खनन माफिया सप्ताहभर से बजरी निकाल रहे थे। इसकी सूचना पर सोमवार दोपहर सहसों थाने से चार सिपाही मौके पर पहुंचे। खनन माफियाओं की संख्या दर्जनभर के करीब थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खनन माफियाओं ने सिपाहियों से गाली गलौच के बाद हाथापाई कर दी। इसके बाद फायरिंग करने लगे। यह देख सिपाही मौके से भाग निकले। वे नदी घाट से ऊपर आकर मोबाइल से थाने में सूचना दिए। थाने मिली सूचना के बाद एसएसपी वैभव कृष्ण ने कंट्रोल रूम से इलाके के सभी थानाध्यक्ष को मौके पर पहुंचने का आदेश दिया।
विज्ञापन



कुछ देर में ही एसएसपी वैभव कृष्ण, एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव, सीओ भरथना विकास जायसवाल, सीओ चकरनगर उत्तमसिंह के अलावा, थानाध्यक्ष चकरनगर अनूप तिवारी, थानाध्यक्ष बिठौली विनोद यादव एवं पांच यूपी 100 की टीम मौके पर पहुंची। भारी संख्या में फोर्स के आने पर खनन माफियाओं ने पहले पथराव किया और फिर फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस ने जेसीबी मशीन कब्जे में ले लिया है। उसके चालक सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इनसे खनन कराने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने सिपाहियों से मारपीट की घटना स्वीकार की है। लेकिन, फायरिंग की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed