फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   दुकान का ताला तोड़ ढाई लाख की चोरी

दुकान का ताला तोड़ ढाई लाख की चोरी

Wed, 09 Aug 2017 11:36 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
दुकान का ताला तोड़ ढाई लाख की चोरी
जसवंतनगर। कस्बे में नदी के पुल के पास स्थित एक मोबाइल की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। शटर का ताला तोड़कर उसमें रखे एक सैकड़ा मोबाइल चोरी कर ले गए। नदी के पुल व चौराहे पर पुलिस की ड्यूटी रहती है। मगर पुलिस को घटना की भनक तक नहीं लगी। घटना से दुकानदारों में आक्रोश है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला गुलाब बाड़ी निवासी मो. उवैश उर्फ अन्नू बुधवार सुबह करीब चार बजे पुलिस की सूचना पर पुल के समीप स्थित अपनी दुकान पहुंचे तो देखा दुकान का शटर टूटा व दुकान के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। दुकान मालिक ने अंदर जाकर देखा तो मोबाइल फोन व गल्ले से नगदी गायब थी।
विज्ञापन


चोर दुकान के शटर के ऊपर लगा एंगल तोड़कर अंदर घुसे हैं। चोरी की घटना से दुकानदारों में आक्रोश हैं। नगर में सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। गश्ती पुलिसकर्मी के गायब रहने से चोरो के हौसले बुलंद हैं। कस्बे में लगातार कई चोरियां हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर अभी तक किसी भी चोरी का खुलासा न होेने से लोगों का पुलिस पर से विश्वास हटता नजर आ रहा है। दुकान मालिक मो. उवैश ने बताया कि वह मंगलवार शाम रोज की तरह समय से घर गए थे। दुकान मलिक के अनुसार गल्ले में रखी नकदी और बिक्री के रखे लगभग 150 से ज्यादा मोबाइल गायब हैं। इस मामले की तहरीर थाने में दी है।

-घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही रहती है पुलिस पिकेट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed