फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   दुष्कर्म के आरोपी दूल्हे को पुलिस ने छोड़ा

दुष्कर्म के आरोपी दूल्हे को पुलिस ने छोड़ा

Thu, 06 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी दूल्हे को पुलिस ने छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


बिधूना। प्रेमिका से दुष्कर्म के आरोपी दूल्हे को बुधवार को पुलिस ने छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पीड़िता के कलमबंद बयान के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। इधर, पीड़िता की मां ने सीएम से शिकायत करने की बात कही है।

कस्बा निवासी मोहित की शादी रविवार को थी। उसी दिन मोहित के मोहल्ले की लड़की ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहित ने उससे शादी का झांसा दिया और घर बुलाकर नशीला पदार्थ मिली चाय पिला दी। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मोहित को रविवार को ही हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


शादी की तैयारियां धरी रह गई और उस दिन गेस्ट हाउस पर सन्नाटा पसर गया। लड़की वाले भी वापस चले गए। इधर, बुधवार को मोहित को कोतवाली पुलिस ने छोड़ दिया। इस पर पीड़िता के परिवार ने आक्रोश जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की मां का कहना कि पुलिस जिस तरह से जांच कर रही उससे उन्हें न्याय की उम्मीद नहीं है। बताया कि न्याय न मिला तो वे मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगी।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सुधाकर मिश्रा का कहना कि अभी मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच चल रही है। पीड़िता के कलमबंद बयान के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

- शादी वाले दिन प्रेमिका ने लगाया था आरोप, पीड़िता की मां ने कहा सीएम से करेंगी शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed