फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी (कन्नौज)

अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी (कन्नौज)

Sun, 07 Apr 2019 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी (कन्नौज)
लोकसभा चुनाव से पहले जिले की पुलिस के हाथ एक और बड़ी कामयाबी लगी है। सदर कोतवाली पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने तमंचा, देसी राइफल, अधबने असलहे, कारतूस समेत उपकरण बरामद किए हैं। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने खुलासा कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सदर कोतवाल विनोद कुमार और उप निरीक्षक अरिमर्दन सिंह को सूचना मिली कि कटरी के चांदापुर बांगर में अवैध शस्त्र फैक्टरी चल रही है। जिसके बाद उन्होंने जाल बिछाना शुरू कर दिया। रविवार सुबह पुलिस बल के साथ चांदापुर गांव में नीरज पांडेय के घर पर घेराबंदी कर छापा मारा।
विज्ञापन


पुलिस ने इस दौरान उसके मकान से एक देसी राइफल, एक तमंचा, एक कारतूस, कारतूस के दो खोखे, अधबने तमंचे, नाल और शस्त्र बनाने के उपकरण, आरी, हथौड़ी, सुम्मी, बोल्ट-पेंच बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी कई दिनों से तमंचे बनाकर बिक्री करता था। वह फर्रुखाबाद, हरदोई, औरैया, इटावा तक तीन हजार से 25 हजार रुपये तक में तमंचों की सप्लाई करता था।

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, आरोपी दबोचा

लोकसभा चुनाव के चलते एसपी के निर्देश पर जिले में अवैध असलहों के खिलाफ चल रहा अभियान
तमंचे और देसी राइफल बनाकर इटावा, औरैया, हरदोई और फर्रुखाबाद में करते सप्लाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed