फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   कथावाचक की खबर

कथावाचक की खबर

Thu, 09 Aug 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
कथावाचक की खबर

विज्ञापन
कन्नौज/गुगरापुर। आगरा जिले में गिरफ्तार किए गए कथावाचक की शिकायत सबसे पहले बहू ने 10 मार्च को कन्नौज जिले की कोतवाली गुरसहायगंज और डीएम से की थी लेकिन दोनों ही जगह उसकी सुनवाई नहीं की गई। इसके बाद मामला औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में दर्ज कराया गया। मामला आगरा ट्रांसफर होने पर वहां की पुलिस ने आरोपी कथावाचक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बहू से दुराचार के आरोप में गिरफ्तार कथावाचक के समधी मूल रूप से कन्नौज के रहने वाले हैं। वह महाराष्ट्र के औरंगाबाद में करीब 30 साल से रहकर ठेकेदारी करते हैं। ठेकेदार ने 2015 में बेटी की शादी गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के पैतृक गांव से की थी। कथावाचक की बहू के परिवार वालों का कहना है कि 10 मार्च 2018 को गुरसहायगंज कोतवाली में ससुर के खिलाफ उत्पीड़न और दुराचार की शिकायत की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने आगरा का मामला बताकर उसे चलता कर दिया था। इसके बाद पीड़िता ने डीएम कन्नौज से शिकायत की लेकिन वहां भी सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि शादी के करीब छह महीने बाद ही बेटी का सुसराल में उत्पीड़न किया जाने लगा। दामाद पर किसी और से संबंध रखने का आरोप भी परिवार वालों ने लगाया है। कन्नौज में इन शिकायतों पर पुलिस व प्रशासन के ध्यान न देने पर 2 अप्रैल को महाराष्ट्र प्रदेश के जिला औरंगाबाद के छावनी थाने में शिकायत की गई। पुलिस ने जीरो क्राइम नंबर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामला आगरा के एत्माद्दौला थाने ट्रांसफर कर दिया। जांच के बाद एत्माद्दौला पुलिस ने सात अगस्त को कथावाचक को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमे में कथावाचक की दो पत्नी और तीन बेटे भी आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा में रही थी कथा वाचक के बेटे की शादी
कन्नौज। औरंगाबाद में रहने वाले ठेकेदार ने वर्ष 2014 में पैतृक गांव में नया घर बनवाया था। इसमें उन्होंने कथावाचक (आरोपी) से ही श्रीमद्भागवत की कथा कराई थी। कथा के दौरान ही कथावाचक ने यजमान रहे ठेकेदार से उनकी बेटी का रिश्ता अपने बेटे के लिए मांगा था। उस समय ठेकेदार की बेटी औरंगाबाद में बीफार्मा की पढ़ाई कर रही थी। 28 मई 2015 को कथावाचक के बेटे की बारात गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव आई थी। दूल्हा हेलीकाप्टर से आया था और शादी में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव सहित कई दिग्गजों के शामिल होने से शादी काफी चर्चा में रही थी।

बहू के पिता पर दर्ज कराया था हत्या के प्रयास का मुकदमा
कन्नौज। दुष्कर्म और उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कथावाचक ने बहू के पिता (ठेकेदार) पर आगरा में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया था। ठेकेदार ने बताया कि कथावाचक की राजनीतिक पहुंच के कारण दुराचार व उत्पीड़न के मामले में कार्रवाई नहीं हो रही थी। उसने गिरफ्तारी न करने के लिए हाईकोर्ट से 45 दिन का स्टे ले रखा था। इसकी समयसीमा भी बीत गई थी। पीड़िता के पिता ने जुलाई में पोर्टल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मामले की जानकारी। सीएम के आदेश पर पुलिस सक्रिय हुई और कथावाचक को गिरफ्तार कर लिया।



10 मार्च को गुरसहायगंज में दी गई थी कथावाचक के खिलाफ तहरीर
पिता के साथ डीएम कन्नौज से भी की थी फरियाद, सुनवाई न होने पर औरंगाबाद में दर्ज कराया मुकदमा
क्रासर
पोर्टल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत के बाद सक्रिय हुई आगरा पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed