फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   हरदोई में जल मरीं दो बहनें, आनर किलिंग का शक

हरदोई में जल मरीं दो बहनें, आनर किलिंग का शक

Wed, 27 Sep 2017 09:55 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
हरदोई में जल मरीं दो बहनें, आनर किलिंग का शक
हरदोई में जल मरीं दो बहनें, आनर किलिंग का भी संदेह
विज्ञापन

क्रासर-
घटना के समय दोनों बहनों के अलावा घर में मौजूद मां मिली बेहोश
कुछ सामान जला लेकिन पास में ही रखा गैस सिलेंडर सुरक्षित मिला
अमर उजाला ब्यूरो
टड़ियावां (हरदोई)। थाना क्षेत्र के ग्राम गुरसंडा में बुधवार को दो सयानी बहनों की संदिग्ध हालात में जलने से मौत हो गई। घर के अगले हिस्से में बनीं दुकान के बंद शटर से धुआं निकलते देख गांववालों ने शोर मचाया। इस पर कुछ लोग घर के अंदर पहुुंचे, लेकिन तब तक दोनों बहनों की मौत हो चुकी थी। इनकी मां बेहोश पड़ी थी। पुलिस आनर किलिंग के बिंदु पर भी जांच कर रही है। पुलिस का तर्क है कि आग लगने पर दोनों बहनें बाहर की ओर क्यों नहीं भागीं। इनके शव अगल-बगल पड़े थे।
गुरसंडा निवासी सुरेंद्र गांव में ही साइकिल, मोटरसाइकिल के पंचर बनाने, हवा डालने आदि का कार्य करता है। घर के बाहरी हिस्से में उसकी दुकान है। बुधवार को सुरेंद्र बाइक से अपनी बहन के यहां ग्राम बेलहारी जा रहा था। घर पर पत्नी गीता के अलावा दो पुत्रियां पूजा (20) और कल्पना उर्फ संतोषी (19) थीं। दोपहर बाद कुछ ग्रामीणों ने दुकान से धुआं निकलते देखा तो सुरेंद्र को मोबाइल पर सूचना दी।
विज्ञापन

इसके साथ ही ग्रामीण शटर के पास से घर में जाने के लिए बने दरवाजे से अंदर घुसे तो घर के पिछले हिस्से में बने कमरे में संतोषी और पूजा मृत अवस्था में आग से झुलसी पड़ीं थीं। कुछ ही दूरी पर गीता भी बेहोश पड़ी थी। कमरे का कुछ सामान जला हुआ था, लेकिन यहीं पास में रखा घरेलू गैस सिलेंडर व अन्य सामान सुरक्षित था। इसी बीच सुरेंद्र भी घर वापस पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांववालों की सूचना पर आए सीओ हरियावां ममता कुरील, थानाध्यक्ष गोपाल नरायन सिंह ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। एसओ गोपाल नरायन सिंह ने बताया कि गीता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह जली नहीं है। संभवत: दहशत या दुख के चलते बेहोश हो गई है। उसके होश में आने पर घटना के बारे में कुछ और जानकारी मिलेगी। उन्होंने बताया कि घटना की आनर किलिंग के बिंदु पर भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed