फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   20 lakh cheated by old man in the name of getting land

कानपुर: जमीन दिलाने के नाम पर वृद्ध से 20 लाख हड़पे, पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ एफआईआर

Fri, 08 Jan 2021 12:20 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 08 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
20 lakh cheated by old man in the name of getting land
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर में जालसाजों ने जमीन दिलाने के नाम पर कंघी मोहाल निवासी वृद्ध मोहम्मद अहमद के 20 लाख रुपये हड़प लिए। मामले में बजरिया थाने में पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ित का आरोप है कि दस साल पहले बेकनगंज रेडीमेड मार्केट निवासी मेहंदी हसन और उसके बेटे बाबू ने जाजमऊ में जमीन दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन


जमीन विवादित होने के चलते मेहंदी हसन बैनामा नहीं कर सका। सालों बीतने के बाद भी रुपये नहीं लौटाए। उलटा पिता-पुत्र गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते थे। मेहंदी हसन के दोस्त ने बीते साल 18 नवंबर को समझौता कराया था।
विज्ञापन


इसके बावजूद 15 दिसंबर तक रुपये नहीं लौटाए। इस पर थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी राममूर्ति यादव ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी, षड़यंत्र रचने, मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed