फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बच्ची को ट्रक से कुचलने का प्रयास, विरोध पर फायर झोंका

बच्ची को ट्रक से कुचलने का प्रयास, विरोध पर फायर झोंका

Sun, 02 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
बच्ची को ट्रक से कुचलने का प्रयास, विरोध पर फायर झोंका
अचलगंज। रायपुर बुजुर्ग के मजरा कलंदरखेड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर दरवाजे के पास खेल रही दो बच्चियों में एक को ट्रक से कुचलने का प्रयास किया गया। इस दौरान एक बच्ची ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गई। मोहल्लेवालों ने जब ट्रक को घेरने का प्रयास किया तो उसमें बैठे युवक ने तमंचे से फायर कर दिया।
विज्ञापन


छर्रे लगने से चाचा-भतीजी घायल हो गए। सूचना पर पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई। यहां ट्रक की चपेट में आकर घायल हुई बच्ची की हालत गंभीर देख उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कलंदरखेड़ा निवासी राजेंद्र पुत्र कुंदन का गांव के ही प्रदीप उर्फ शौखी से पुराना विवाद है। रविवार सुबह राजेंद्र के पिता कुंदन घर के दरवाजे पर झाड़ू लगा रहे थे। बेटी मनीषा व भतीजी गोल्डी दरवाजे के पास ही बैठी थी। उसी समय प्रदीप उर्फ शौखी अपना ट्रक लेकर वहां से निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक प्रदीप ने ट्रक दरवाजे के बाहर बैठी लड़कियों की ओर मोड़ दिया। दोनों लड़कियां घबराकर घर की ओर भागीं। राजेंद्र के विरोध करने पर प्रदीप तो वहां से भाग निकला, लेकिन बाद में उसके परिवार के अन्य सदस्य लाठी डंडे लेकर आए और गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान प्रदीप अपने भाई पंकज के साथ ट्रक लेकर वापस आया और चबूतरे पर चढ़ा दिया। इससे चबूतरा टूट गया। ट्रक की चपेट में आने से मनीषा घायल हो गई।

यह घटना देख ग्रामीणों ने विरोध किया तो ट्रक में बैठे पंकज ने कट्टे से फायर झाेंक दिया। गोली दरवाजे से टकराकर राजेंद्र की आंख में लगी। फिर पास में खड़ी भतीजी गोल्डी पुत्री रामआसरे के पैर में घुस गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को सीएचसी ले गई।


यहां मनीषा की हालत गंभीर देख उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। जबकि गोली लगने से घायल चाचा-भतीजी को जिला अस्पताल भेजा गया। एसओ मो. अशरफ ने बताया कि दोनों पक्षों की पुरानी रंजिश है। पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गोली नहीं चली बल्कि ट्रक का टायर फटा है। तहरीर में गोली चलने की बात लिखी है। मामले की जांच की जा रही है।

-छर्रे लगने से चाचा-भतीजी और ट्रक की चपेट में आकर एक बच्ची घायल
-घायल सीएचसी में भर्ती, बच्ची को कानपुर हैलट रेफर किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed