{"_id":"5a95a3cd4f1c1b514a8bbae7","slug":"181519756237-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के दौरान महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाज के दौरान महिला की मौत
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो।
हमीरपुर। थानाक्षेत्र के उमरी गांव की बीमार महिला को एक प्राइवेट डाक्टर के पास परिजन लाए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा काटा।
थानाक्षेत्र के उमरी गांव निवासी मालती (40) पत्नी श्यामलाल कुशवाहा की कोई संतान नहीं है। मंगलवार को मालती की अचानक तबियत खराब होने पर उसका पति उपचार के लिए उसे कस्बे ले आया। कस्बे में सेवानिवृत डाक्टर अपना क्लीनिक खोलकर प्रैक्टिस करते हैं।
परिजन, महिला को क्लीनिक ले आए। यहां डाक्टर ड्रिप लगा दी। आधी बोतल चढ़ जाने के बाद महिला की मौत हो गई। उपचार के दौरान महिला की मौत हो जाने पर डाक्टर हड़बड़ा गया है। उसने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इस घटना से महिला के परिजनों ने डाक्टर पर गलत इलाज व लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटने लगे। साथ ही चिकित्सक के साथ मारपीट पर भी आमादा हो गए। परिजनों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।
इस मामले में थाने के एसआई भोजराज अवस्थी ने बताया कि परिजन शव लेकर गांव चले गए हैं। महिला का टायफाइड बताया गया था। उन्होंने तहरीर नहीं दी है। इसीलिए चिकित्सक को पकड़ा नहीं गया है।