{"_id":"59a84b6b4f1c1b45738b4a94","slug":"181504201579-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। शादी का झांसा देकर युवक ने युवती का शारीरिक शोषण किया। दो साल बाद युवती से शादी करने से आरोपी युवक ने इनकार कर दिया। इस संबंध में किसी से शिकायत करने पर युवती व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को कछौना थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित युवती (20) ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि करीब तीन साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद से परिवार के सदस्यों की जिम्मेदारी उसके कंधो पर है। लगभग दो साल पहले हिंदूखेड़ा निवासी विनोद कुमार से उसका संपर्क हुआ था। कुछ दिनों बाद विनोद ने उसके पिता नहीं होने की बात कहते हुए बगैर दहेज लिए उससे शादी करने की बात कही थी। शादी का झांसा देकर विनोद ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए थे। लगभग दो साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान शादी करने के लिए कहने पर लगातार टरकाता था। कुछ महीना पहले शादी के लिए कहा तो युवक ने साफ इनकार कर दिया। इस संबंध में किसी से शिकायत करने पर उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। एसओ नजमुल हसन नकवी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- शादी का झांसा देकर शोषण किया
- कोर्ट के आदेश पर कछौना थाने में दर्ज की गई रिपोर्ट
- थाना क्षेत्र के हिंदूखेड़ा गांव का निवासी है आरोपी युवक