{"_id":"5a97ee974f1c1b0d658b51b0","slug":"161519906455-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो ठगों को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने दो ठगों को दबोचा
Updated Thu, 01 Mar 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जाफरगंज (फतेहपुर)। आठ लाख रुपये की लाटरी का झांसा देकर 77 हजार की टप्पेबाजी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा है।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के समसपुर गांव निवासी वाहिद सऊदी अरब में रहते हैं। उनकी पत्नी शहनाज के पास चार माह पहले मोबाइल नंबर का लकी ड्रा खुलने की काल पहुंची थी। महिला झांसे में आ गई। उसने अलग-अलग बैंक एकाउंट में 77 हजार रुपये लाटरी मिलने के लालच में जमा किए। थानेदार एके गौतम ने बताया कि जांच के बाद थरियांव थाना क्षेत्र के बसावनपुर मजरे रमवां गांव निवासी हरिभान सिंह व दिग्विजय सिंह को पकड़ा गया है। उसके दो साथी फरार हैं। आरोपियों ने महिला को लाटरी पाने के लिए उसका टैक्स जमा करने के नाम पर रुपयों की ठगी की थी। फरार आरोपियों तलाश की जा रही है। महिला की शिकायत पर दो दिन पहले रिपोर्ट की गई थी।
पुलिस ने दो ठगों को दबोचा
- आठ लाख रुपये की लाटरी का झांसा देकर 77 हजार की टप्पेबाजी