{"_id":"59e10b8b4f1c1bd8538b7337","slug":"161507920779-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से लौटाया, घर पर प्रसव के बाद महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल से लौटाया, घर पर प्रसव के बाद महिला की मौत
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो।
हरदोई। झबरापुरवा निवासी प्रसूता को चिकित्सक ने अस्पताल से घर भेज दिया। घर पर प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर महिला चिकित्सालय पहुंचे, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला झबरापुरवा निवासी कमलकांत की पत्नी रेनू उर्फ रीना (27) गर्भवती थी। एक सप्ताह पहले उसे प्रसव पीड़ा महसूस हुई थी तो परिजन जिला महिला चिकित्सालय ले गए। यहां उसे भर्ती कर लिया गया।
लगभग 24 घंटे तक अस्पताल में रहने के बाद प्रसव नहीं हुआ। दर्द में आराम मिलने पर अस्पताल कर्मियों ने प्रसव में वक्त होने की बात कह कर रेनू को छुट्टी दे दी। गुरुवार सुबह रेनू को दोबारा प्रसव पीड़ा हुई और कुछ देर में बच्ची को जन्म दिया। लेकिन, कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
परिजन रेनू को लेकर महिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति कमलकांत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शहर कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि घटना को लेकर सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम करा दिया गया। घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है।