फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   युवक ने सगे भाई के सिर पर मारा डंडा, मौत

युवक ने सगे भाई के सिर पर मारा डंडा, मौत

Sun, 09 Jun 2019 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
युवक ने सगे भाई के सिर पर मारा डंडा, मौत
रूरा(कानपुर देेहात)। थाना क्षेत्र के बनीपारा गांव में शुक्रवार शाम सगे भाइयों के बीच साइकिल को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, आरोपी भाई मौके से भाग गया। परिजन घायल को लेकर अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


रूरा थाना क्षेत्र के बनीपारा गांव निवासी विनोद वाल्मीकी (40) पुत्र फुंदी का सगे भाई पूरन के साथ साइकिल को लेकर घर के बाहर विवाद हो गया। जिसके बाद पूरन ने बड़े भाई विनोद के सिर के पिछले हिस्से में डंडा मार दिया। इससे वह मौके पर ही बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। वहीं, भाई को जमीन पर गिरा देख आरोपी मौके से भाग गया। परिजन आनन-फानन में घायल पुत्र को कानपुर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों ही नशे की हालत में थे। जिसके चलते ग्रामीण बीच-बचाव की हिम्मत नहीं जुटा सके।
विज्ञापन


पिता फुंदी ने पुलिस को बताया कि विनोद कानपुर में दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता है। उसकी पत्नी कानपुर के एक निजी नर्सिंग होम में सफाईकर्मी है। कुछ दिन पूर्व मृतक ने उसे नई साइकिल लाकर दी थी। जिसको कभी-कभी पूरन भी मांगकर ले जाता था। मृतक ने पिता से भाई को साइकिल न देने के लिए कहा था। शुक्रवार की शाम दोनों भाई नशे की हालत में साइकिल को लेकर आपस में झगड़ने लगे। बात इतनी आगे बढ़ गई कि छोटे भाई ने सगे बड़े भाई के ऊपर डंडे से हमला बोलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घर में पुत्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अर्पित कपूर ने कहा है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed