फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   नर्सिंग होम संचालक व आशा पर रिपोर्ट दर्ज

नर्सिंग होम संचालक व आशा पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 03 Jun 2019 01:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
नर्सिंग होम संचालक व आशा पर रिपोर्ट दर्ज
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के पास बिना पंजीकरण नर्सिंग होम चलाने के मामले में संचालक व उसका सहयोग करने वाली आशा पर डिप्टी सीएमओ ने रविवार को गैर इरादतन हत्या समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर, पुलिस बल लेकर पहुंचे एसडीएम ने नर्सिंगहोम के भवन को सील कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

31 मई को सिकंदरा कस्बे के बुधौली गांव निवासी अजीत पांडेय की पत्नी नेहा (28) व नवजात की मौत के बाद हरकत में आए प्रशासन ने रविवार को ओम नर्सिंगहोम के भवन को सील कर दिया। एसडीएम आनंद सिंह पुलिस बल लेकर पहुंचे और भवन को सील करने की कार्रवाई की। भवन को सील करने से पहले एसडीएम ने नर्सिंगहोम के ऑपरेशन थियेटर, वार्ड के साथ पूरे भवन की वीडियोग्राफी कराई। इसके साथ डॉ एपी वर्मा ने नर्सिंग होम संचालक आंबेडकर नगर अकबरपुर के दीपक तिवारी व जिला अस्पताल से गुमराह कर नर्सिंग हो ले जाने वाली पिचौरा गांव की आशा सुनीता तिवारी पर गैर इरादतन हत्या, धोखाधड़ी आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कार्रवाई के बारे में में जानकारी देते हुए डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल से प्रसूता के रेफर होने पर उसे गुमराह कर नर्सिंगहोम ले जाने में आशा की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। बताया कि नर्सिंगहोम अपंजीकृत होने के साथ उसमें चिकित्सक व अनुभवी पैरामेडिकल स्टॉफ न होने से जच्चा-बच्चा की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed