फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   कमरे में बंद कर तमंचे के बल पर छात्रा से दुष्कर्म

कमरे में बंद कर तमंचे के बल पर छात्रा से दुष्कर्म

Thu, 23 May 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
कमरे में बंद कर तमंचे के बल पर छात्रा से दुष्कर्म
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आईटीआई चौराहे के पास एक युवक ने एक छात्रा को कमरे में बंद कर तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में युवक ने छात्रा की फोटो इंटरनेट पर वायरल कर दी। पीड़िता ने मंगलवार रात युवक व उसकी सहेली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट एसएसपी के आदेश पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इकदिल क्षेत्र का एक युवक इटावा में पढ़ने के लिए आता था। क्षेत्र के एक गांव की युवती भी उसी कालेज में पढ़ने आती थी। इसी दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। दोस्ती हो जाने के बाद एक दिन युवक उसे अपनी महिला सहपाठी के कमरे पर ले गया। कमरे में ले जाने की बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया तो छात्रा ने विरोध किया। इस पर युवक ने तमंचा लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसने छात्रा को धमकी दी कि यदि उसने किसी से शिकायत की तो उसकी अश्लील फोटो इंटरनेट पर वायरल कर देगा। इस धमकी से छात्रा चुप रही। बाद में युवक ने महिला सहपाठी की मदद से उसकी फोटो इंटरनेट में वायरल कर दी। जानकारी मिलने पर छात्रा ने एसएसपी से मुलाकात की और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि मामला एक साल पुराना है लेकिन युवक ने कुछ दिन पहले उसकी फोटो नेट पर वायरल की है। उसके बाद छात्रा ने रतन राजपूत व उसकी महिला सहयोगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed