फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने फांसी लगा जान दी

आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने फांसी लगा जान दी

Tue, 21 May 2019 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने फांसी लगा जान दी
सिकंदरा(कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के डुबकी हसनपुर गांव में एक युवक ने रविवार रात घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी पत्नी ने आर्थिक तंगी से ऊबकर जान देने की बात कही है। पत्नी ने आरोप लगाया कि कच्ची कोठरी में रहने के बावजूद उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला। इसके अलावा गरीबों के लिए चल रही अन्य योजनाओं के लाभ से भी वह वंचित था।
विज्ञापन

डुबकी गांव निवासी अरविंद कुमार शर्मा (28) घर में बढ़ई का काम करता था। गांव में कच्ची एक कोठरी में पत्नी लक्ष्मी व दो बेटियां प्रांशी (6) व मैंशी (1) के साथ रहता था। गांव के किसानों के बढ़ईगीरी से संबंधित काम कर वह परिवार का बमुश्किल भरण पोषण कर रहा था। उसके इस काम से पर्याप्त आमदनी न होने से वह परेशान रहता था। रविवार रात उसने कोठरी के अंदर धन्नी से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह पत्नी की करीब चार बजे आंख खुली तो शव लटकता देखा तो उसकी चीख निकल गई। उसके बिलखने पर परिवार के अन्य लोग एकत्र हो गए। पत्नी लक्ष्मी ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते पति परेशान रहते थे। पिता मोतीलाल ने बताया कि दो बेटों में अरविंद छोटा था, वह अपनी पत्नी बच्चों के साथ अलग रहता था। आमदनी का कोई साधन न होने से बच्चों की परवरिश करना मुश्किल हो रहा था जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या का कदम उठा लिया।
विज्ञापन

पंचायत सचिव अर्चिता कटियार ने बताया कि अरविंद का नाम वर्ष 2011 की आर्थिक जनगणना की पात्रता सूची में नाम नहीं था जिससे उसे आवास व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। आवास योजना के लिए फिर से सर्वे कराया गया है, उसमें उसका नाम शामिल किया गया है। रसधान चौकी इंचार्ज ज्ञानेंद्र ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





फोटो संख्या-20 एकेबीपी-10 मृतक अरविंद का फाइल फोटो
फोटो संख्या-20 एकेबीपी-11 युवक की मौत पर बिलखती पत्नी

आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने फांसी लगा जान दी
- पात्रता सूची में नाम न होने से नहीं मिला योजनाओं का लाभ
- बढ़ई का करता था काम, नहीं चल पा रहा था घर का खर्च
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed