फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   रंजिश में साले की ईंट से कुचलकर हत्या

रंजिश में साले की ईंट से कुचलकर हत्या

Sat, 13 Apr 2019 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
रंजिश में साले की ईंट से कुचलकर हत्या
रूरा(कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के गैजूमऊ गांव में आपसी रंजिश में गुरुवार की रात जीजा ने अपने भाई के साथ मिलकर साले की ईंट से कुचल कर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके से भाग रहे दोनों युवकों में एक को ग्रामीणों ने धर दबोचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जानकारी से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। मौके पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि जीजा-साले के बीच आपसी खुन्नस का मामला प्रकाश में आया है। पिता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार की रात गैजुमऊ गांव के अंदर गली में गांव निवासी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी शिव कुमार के मझले पुत्र प्रदीप उर्फ छोटे (35) की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। शोरगुल सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने हत्या कर भाग रहे अरुण कुमार पुत्र रघुवीर सिंह निवासी कुम्हावरपुर थाना बसरेहर इटावा को पकड़कर पीटने लगे। इसी दौरान अरुण का भाई सुदीप कुमार भाग निकला। प्रदीप के बड़े भाई दीपू ने बताया कि आरोपी सुदीप गांव में अपने ननिहाल अक्सर आता-जाता रहता था। तीन वर्ष पूर्व उसकी बहन को सुदीप बहला फुसला कर अपने साथ सूरत ले गया, जहां वह उससे शादी कर रहने लगा। वहीं आरोपी सुदीप का नाना मुंशीलाल उसके गांव आने से नाराज रहता था। गुरुवार शाम को आरोपी सुदीप भाई अरुण के साथ गांव आया और अपने मामा धीरज के साथ बैठकर शराब पी। इस पर नाना ने विरोध किया तो नाराज सुदीप ने उन्हें पीट दिया। उन्हें कस्बा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी दौरान प्रदीप गांव में हो रहे जगराते से लौट रहा था। तभी खुन्नस खाए सुदीप और अरुण ने दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। बच कर भागे प्रदीप को दोनों भाइयों ने गली में पकड़कर ईंट से सिर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने हत्या कर भाग रहे अरुण को पकड़ कर धुन दिया, जबकि सुदीप भाग निकला। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। थाना पुलिस ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को अवगत करा आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच करने पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed