फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   शराब बनाने वाला 450 लीटर केमिकल पकड़ा

शराब बनाने वाला 450 लीटर केमिकल पकड़ा

Tue, 02 Apr 2019 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
शराब बनाने वाला 450 लीटर केमिकल पकड़ा

विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली पुलिस और आईजी की क्राइम ब्रांच टीम ने सोमवार सुबह रूरा रोड पर मजार के पास एक वैन में शराब बनाने वाला 450 लीटर केमिकल, हजारों की संख्या में शराब के पैपर और ढक्कन बरामद किए। वैन से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक भाग निकला। आरोपियों में एक चौबेपुर और दूसरा कौशांबी जिले का रहने वाला है। नकली शराब बनाकर लोकसभा चुनाव के दौरान खपाने की साजिश थी।

एसपी राधेश्याम ने बताया कि मुखबिर ने शराब बनाने वाला केमिकल चौबेपुर से घाटमपुर ले जाए जाने की सूचना दी थी। इस पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस और आईजी की क्राइम ब्रांच टीम ने सोमवार सुबह घेराबंदी कर अकबरपुर की मजनू शाह बाबा मजार के पास वैन को पकड़ लिया। एसपी के अनुसार वैन में 9 केन में 450 लीटर शराब बनाने वाला केमिकल, मिस्टर ब्रांड शराब के 1110 रैपर,पीकेवाई मार्का के 3930 रैपर और 1273 ढक्कन बरामद किए गए। पुलिस टीम ने वैन से चौबेपुर थाना क्षेत्र के ततारपुर निवासी श्याम सिंह और कौशांबी जिले के चकमाऊ कोखराज निवासी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया। एक युवक भाग निकला।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पकड़े गए लोग केमिकल में रंग और पानी मिलाकर नकली शराब बनाते थे। इसे क्वार्टर में पैक कर नकली होलोग्राम व रैपर का प्रयोग कर गांवों में बिक्री करते हैं। गिरफ्तार युवकों ने पुलिस ने बताया कि गिरोह बनाकर कानपुर नगर और कानपुर देहात जिले के ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब का कारोबार करते हैं। गिरोह के कुछ सदस्य जेल में बंद हैं। गिरोह के सदस्यों की जानकारी पुलिस जुटा रही है। ये लोग लोकसभा चुनाव में खपाने के लिए नकली शराब तैयार करने की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने आबकारी निरीक्षक गिरिराज सिंह से बरामद सामग्री की जांच कराई। उन्होंने होलोग्राम व ढक्कन नकली होने की पुष्टि की। एसपी ने अकबरपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऋषिकांत शुक्ला और आईजी के क्राइम ब्रांच प्रभारी विनोद मिश्रा की टीम को बीस हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। एसपी ने बताया कि दोनों युवकों पर धोखाधड़ी, नकली शराब बनाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि केमिकल का सेंपल जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कई ब्रांडों के होलोग्राम, रैपर मिले है वह नकली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अकबरपुर में पकड़े गए केमिकल से 2250 क्वार्टर शराब तैयार होती। पुलिस की माने तो माफिया यह शराब बनाने के बाद परचून की दुकानों के माध्यम से बिक्री करते हैं। केमिकल के साथ पकड़े गए श्याम सिंह व सुनील यादव ने बताया कि घाटमपुर क्षेत्र में परचून की दुकानों में शराब की बिक्री बड़े पैमाने पर होती है। इस केमिकल से शराब तैयार कर घाटमपुर क्षेत्र में दुकानों में आपूर्ति की जाती। इंस्पेक्टर ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि कानपुर रेंज में पुलिस की सख्ती के बाद गिरोह विश्वसनीय लोगों के माध्यम से ही केमिकल व सामग्री की आपूर्ति करता है। इस कारोबार में और शामिल अन्य लोगों के बाबत भी छानबीन की जा रही है। पकड़े गए श्याम सिंह और सुनील कुमार मामा-भांजे हैं। सुनील ने बताया कि मामा के बुलाने पर वह आया था। उसे इस कारोबार की जानकारी नहीं है।


केमिकल के साथ पकडे़ गए युवकों को पुलिस ने करीब आठ घंटे तक हिरासत में रखा इसके बावजूद ये पता नहीं लगा पाई कि केमिकल घाटमपुर में कहां ले जाया जा रहा था। वहां कहां पर नकली शराब बनाई जाती है। गिरफ्तार युवक रिश्ते में मामा भांजे हैं। पुलिस ये भी पता नहीं लगा पाई कि चौबेपुर में बड़ी मात्रा में केमिकल कहां से लाया गया।


शराब बनाने वाला 450 लीटर केमिकल पकड़ा
5040 नकली रैपर और 1273 ढक्कन भी बरामद, दो युवक गिरफ्तार

चौबेपुर से वाया अकबरपुर घाटमपुर ले जा रहे थे केमिकल
लोकसभा चुनाव में नकली शराब खपाने की साजिश थी
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-01 एकेबीपी-10 पुलिस गिरफ्त में शराब बनाने के केमिकल के साथ पकड़े गए आरोपी
फोटो संख्या-01 एकेबीपी-11 आरोपियों के पास से बरामद केमिकल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed