फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मारपीट के बाद कपड़ों में आग लगाकर कोतवाली पहुंचा युवक -BANDA

मारपीट के बाद कपड़ों में आग लगाकर कोतवाली पहुंचा युवक -BANDA

Sun, 02 Sep 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
मारपीट के बाद कपड़ों में आग लगाकर कोतवाली पहुंचा युवक -BANDA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शुक्लागंज। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के ऋषीनगर मोहल्ले में शनिवार को घर के सामने से ई रिक्शा हटाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर एक पक्ष के चार लोगों ने मिलकर दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर घायल कर दिया। घायल अपने बेटे के साथ कोतवाली रिपोर्ट लिखाने पहुंचा तो पुलिस ने उससे तहरीर देने की बात कही। इस पर घायल का बेटा बाहर आया और अपने कपड़ों में आग लगाकर कोतवाली के अंदर पहुंचा। युवक के कपड़ों में आग देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। सिपाहियों ने युवक को पकड़ा और आग बुझाने के बाद उसके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मारपीट व चेन छीनने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

ऋषीनगर मोहल्ला निवासी राजेंद्र वाजपेई व बसंत शर्मा में किसी बात को लेकर काफी दिनों से झगड़ा चल रहा है। शनिवार को बसंत के घर के बाहर ई रिक्शा खड़ा था। इस पर राजेंद्र के बेटे आशीष ने नाराजगी जताते हुए ई रिक्शा हटाने को कहा। इतनी सी बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और वाद विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ने पर बसंत शर्मा ने अपने पुत्र संजय, हरिओम व कल्लू के साथ मिलकर राजेंद्र वाजपेई को पीट दिया।
विज्ञापन


पिटाई से घायल राजेंद्र अपने बेटे आशीष के साथ गंगाघाट कोतवाली रिपोर्ट लिखाने पहुंचा तो पुलिस ने उससे तहरीर देने के लिए कहा। बताते हैं कि यह सुनते ही आशीष बाहर आया और अपने कपड़ों में आग लगाकर कोतवाली के अंदर दाखिल हुआ। उसके कपड़ों में आग लगी देखकर पुलिस वालों के हाथ पांव फूल गए। सिपाहियों ने आग से घिरे युवक को काबू में किया और आग बुझाने के बाद कोतवाली में बैठा लिया। बाद में राजेंद्र वाजपेई ने बसंत व उसके तीनों बेटों के खिलाफ मारपीट व चेन छीनने की तहरीर दी। कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि राजेंद्र की तहरीर पर पिता-पुत्र समेत चार के खिलाफ मारपीट व चेन छीनने का मुकदमा दर्ज किया गया हैं। वहीं, आग लगाकर कोतवाली पहुंचे आशीष के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शुक्लागंज की खबर
------------------
-मारपीट की रिपोर्ट लिखाने गया था युवक, तहरीर मांगने पर लगाई आग, पुलिस के हाथ पांव फूले
-युवक के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
-दूसरे पक्ष के पिता व तीन पुत्रों पर मारपीट व चेन छीनने का मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed