फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   कानपुर देहात-05

कानपुर देहात-05

Fri, 23 Jun 2017 01:55 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात-05

विज्ञापन

कानपुर देहात। चोरी का आरोप लगने पर एक फैक्ट्री के सफाई कर्मी ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। गुस्साए परिजन शव लेकर फैक्ट्री पहुंचे और मुआवजे के लिए हंगामा किया। इधर, कई घंटों चले हंगामे के बाद परिजनों और फैक्ट्री प्रबंधन के बीच समझौता हो गया।

अकबरपुर क्षेत्र के जैनपुर स्थित एक फैक्ट्री में कुढ़वा गजनेर गांव निवासी रामआसरे (35) सफाई कर्मी था। बुधवार को फैक्ट्री के एकाउंटेंट ने रामआसरे पर तीन लाख रुपये चोरी करने का आरोप लगाया था। गुरुवार को जब रामआसरे फैक्ट्री नहीं पहुंचा तो वहां से दो कर्मी उसके घर गए। इस बीच ग्रामीणों ने सूचना दी कि रामआसरे का शव पेड़ से लटका है। परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण शव लेकर फैक्ट्री पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि बुधवार की शाम उसे फैक्ट्री बंधक बनाकर पीटा, फिर छोड़ दिया था। गुरुवार की सुबह वह फैक्ट्री जाने की बात कहकर घर से निकाला था। रास्ते में फांसी लगा ली। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर फैक्ट्री प्रबंधन पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजन मुआवजे पर अड़े थे। दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन




चोरी का आरोप लगा, पेड़ पर फांसी लगा ली
- परिजनों ने शव फैक्ट्री में ले जाकर किया हंगामा

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed