{"_id":"5935a8bb4f1c1be64b8b45ba","slug":"14966888414-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप की आड़ में चल रही असलहा फैक्ट्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नलकूप की आड़ में चल रही असलहा फैक्ट्री
Updated Tue, 06 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौरावां। थानाक्षेत्र के गांव चिलौली में गांव के बाहर एक नलकूप पर बने कमरे में चल रही असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मौके से पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है, जबकि फैक्ट्री संचालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने मौके से दो बने व एक अधबना तमंचा, नौ कारतूस और असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
एसओ दिनेशचंद्र मिश्रा, दरोगा मनोज यादव व सिपाहियों के साथ रविवार रात रायबरेली सीमा पर गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि चिलौली गांव निवासी बनवारी तिवारी के नलकूप पर अवैध असलहा फैक्ट्री का संचालन हो रहा है।
पुलिस ने नलकूप पर छापेमारी की तो वहां बने एक कमरे में नलकूप की आड़ में असलहा फैक्ट्री का संचालन पाया गया। पुलिस के आने की भनक लगने पर फैक्ट्री संचालक बनवारी तो मौके से भाग निकला। जबकि पुलिस ने राम सनेही यादव पुत्र रामपाल व बनवारी की पत्नी बिट्टो को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से एक सिंगल बैरल देशी बंदूक, एक बना व एक अधबना तमंचा, नौ कारतूस और असलहा बनाने वाले उपकरण बरामद किए हैं। सीओ सुशील कुमार ने बताया कि बनवारी अपराधी प्रवृत्ति का है। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है। उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
-पुलिस ने किया भंडाफोड़, एक महिला व दो अन्य गिरफ्तार
-दो बने असलहे, बनाने के उपकरण व नौ कारतूस बरामद