{"_id":"5c9faed5bdec221414548b86","slug":"121553968853-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत के विवाद में खुला खनन का राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत के विवाद में खुला खनन का राज
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। खेत के विवाद में अवैध मिट्टी खनन का खेल खुल गया। खेत के एक हिस्सेदार की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने अवैध खनन कर लाई जा रही मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया। खनन अधिकारी ने ट्राली को सीज कर खनन स्थल पर जांच की।
शनिवार सुबह खेत के एक हिस्सेदार ने कोतवाली पुलिस को अवैध खनन की सूचना देकर मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़वा दी। पुलिस ट्राली को कोतवाली ले आई। सूचना पर खनन अधिकारी डॉ. सुशील कुमार खनन स्थल पर पहुंचे और जांच की। मौके पर कई गड्ढे मिले। खेत के दूसरे हिस्सेदार ने बताया वह अपने खेत से एक ट्राली मिट्टी खनन कर अपने निजी कार्य के लिए ले जा रहे थे। मौके पर जो गड्ढे हैं, वह पूर्व में परमीशन लेकर मिट्टी उठाई गई थी।
वहीं, शिकायतकर्ता का कहना था कि इसी खेत से खनन कराया जा रहा है। खनन अधिकारी ने बताया फिलहाल ट्रैक्टर-ट्राली सीज कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।