फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   तिहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

तिहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 23 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
तिहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। तिहरे हत्याकांड में जिलाबदर दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करीब चार साल पहले बरूहा गांव में दिल दहला देने वाली घटना हुई थी।

गाजीपुर थाना क्षेत्र के बरूहा अहिरनपुरवा गांव में चार साल पहले दो होमगार्ड चचेरे भाइयों के बीच जमीन विवाद में मारपीट हो गई थी। खेत में एक पक्ष के पिता व दो बेटों की दूसरे पक्ष के लोगों ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चार्जशीट दाखिल की थी। पुलिस ने आरोपियों के गांव में होने और दहशत फैलाने की सूचना पर छह माह पहले जिलाबदर किया था।

दोनों जिला बदर सोमवार की रात गांव में आयोजित रामलीला समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। रामलीला के दौरान विवाद हो गया। जिसकी सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपी बचान सिंह और दशरथ यादव को गांव से गिरफ्तार किया। एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों को तमंचा के साथ पकड़ा गया है। दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


दो जिलाबदर गिरफ्तार
फतेहपुर। चांदपुर पुलिस ने गौरी औरा गांव के निजामुद्दीन उर्फ मिरचइया को जिला बदर होने के बाद भी गांव में घूमते गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक विद्याराम यादव ने बताया कि आरोपी को छह माह के लिए जिलाबदर किया गया था। उधर, जहानाबाद थाने के काजीटोला निवासी तौहीद कुरैशी उर्फ छोट्टन को पुलिस ने जिलाबदर होने पर इलाके में घूमता पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed