फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सीने पर सटा कर मारी थी पहली गोली

सीने पर सटा कर मारी थी पहली गोली

Mon, 29 Oct 2018 11:36 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
सीने पर सटा कर मारी थी पहली गोली

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। एसबीआई में रुपये जमा करने गए एआरटीओ के सहायक कैशियर को बाहर खड़े बदमाश ने पहली गोली सीने पर सटाकर मारी थी। फायर मिस होने पर दूसरा बदमाश बैंक के अंदर से दौड़कर और उन पर फायर कर दिया। दूसरे गोली हाथ में जा धंसी, जिससे रुपयों से भरा झोला छूट गया। जिसे लेकर बदमाश भाग निकले।

जिला अस्पताल में भर्ती एआरटीओ के सहायक कैशियर अनुराग पांडेय ने बताया कि बदमाश ने सबसे पहले झोला छीनने का प्रयास। इससे उनके हाथ में बदमाशों के नाखून लग गए। विरोध करने पर बदमाश ने सीने पर पिस्टल सटाकर फायर किया, लेकिन फायर मिस हो गया। तभी दूसरा बदमाश बैंक से निकला और फायर झोंक दिया। हाथ में गोली लगने से झोला छूट गया। जिसे बदमाशों ने उठा लिया। चालक अरविंद और सिपाही इंदर सिंह ने बदमाशों की तरफ बढ़े, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस पर दोनों उन्हें (सहायक कैशियर) उठाकर बैंक के अंदर घुस गए। हेलमेट लगाए एक बदमाश पहले से लाल रंग की पल्सर स्टार्ट किए खड़ा था। बदमाश उसकी बाइक से भाग निकले।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बैंक से करीब 20 मीटर की दूर पर पिकेट पर ट्रैफिक पुलिस के सहयोग में तैनात होमगार्ड सुभाष और रमानंद, प्रमोद ने डंडे से बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने फायर कर दिया। जिससे होमगार्ड जवान भागे। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. आरपी शाक्य ने बताया कि अनुराग पांडेय के बाएं हाथ में गोली लगी है। जिसे निकाल दिया गया है। उनकी हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बछज्जापुर निवासी इरफान भतीजे गुफरान के साथ बाइक से एसबीआई से सात हजार रुपये निकालने आए थे। भतीजा गुफरान बैंक के बाहर बाइक के पास खड़ा था। बदमाशों के फायर करते ही गुफरान भी बैंक में घुस गया, उसने अंदर आतंकवादियों द्वारा गोली चलाने की बात कही। इससे कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।

शहर के सबसे मुख्य और व्यस्त चौराहा पर सरेआम फायरिंग कर लूटपाट की वारदात से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। वारदात के दौरान सिर्फ डंडा लिए होमगार्ड तैनात थे। लोगों का कहना है कि अगर चौराहा पर असलाहधारी पुलिसकर्मी होते तो वह लोग बदमाशों का मुकाबला कर सकते थे। इसके अलावा तिर्वा क्रासिंग चौराहा पर पुलिस की ओर लगाए गए कैमरे भी बंद पड़े मिले।


सहायक कैशियर को लूटने वाले बदमाशों की उम्र 25 से 30 साल की बताई जा रही है। गिरफ्तारी के लिए एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह सर्विलांस टीम प्रभारी शैलेंद्र सिंह और स्वाट टीम प्रभारी पप्पू सिंह ठैनुआ और शहर कोतवाली व सरायमीरा चौकी पुलिस को लगाया है। चारों टीमों ने छापेमारी तेज कर दी है।



सीने पर सटा कर मारी थी पहली गोली
फायर मिस होने पर बैंक से निकले दूसरे बदमाश ने बोला हमला

फोटो 06- प्रत्यक्षदर्शी गुफरान से जानकारी लेते सीओ और चौकी प्रभारी
फोटो 09- बदमाशों को डंडा लेकर रोकने का प्रयास करने वाले होमगार्ड
फोटो 10- जिला अस्पताल में भर्ती घायल एआरटीओ के सहायक कैशियर अनुराग पांडेय।
फोटो 11- एसबीआई में सीसीटीवी फुटेज देखते एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed