{"_id":"5a9eda854f1c1b692a8b59c7","slug":"111520360069-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कैश वैन में पकड़ी 12 लाख की शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कैश वैन में पकड़ी 12 लाख की शराब
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर मंगलवार शाम पुलिस ने हरियाणा प्रांत से आई अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी है। शराब एटीएम कैश वैन में थी। पुलिस को चकमा देकर आरोपी भाग निकले हैं। अज्ञात वाहन चालक और मालिक के खिलाफ रिपोर्ट की गई है।
नउवाबाग धर्मकांटे के पास शराब की खेप आने की सूचना पर कोतवाल राकेश कुमार सिंह और आबूनगर चौकी इंचार्ज इजहार अहमद पहुंचे। पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। कैश वैन में एसआईएस सिक्योरिटी भारत सरकार लिखा था। वैन का नंबर हरियाणा प्रांत का था। वैन को खोलते ही पुलिस के होश उड़ गए। 980 बोतलें, 2880 क्वार्टर रायल स्टैग ब्रांड की बरामद हुई। कोतवाल ने बताया कि शराब की कीमत करीब साढ़े 12 लाख रुपये बाजार में है। हरियाणा से कम दाम में शराब लाई गई होगी। जल्द ही चालक और मालिक का सुराग लग जाएगा।