{"_id":"597f7b834f1c1b970d8b46dc","slug":"111501526915-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर लड़खड़ाई शहर की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिर लड़खड़ाई शहर की बिजली आपूर्ति
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। दो दिनों से शहर की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। रविवार को पूरे दिन बिजली गुुल रहने के बाद सोमवार को भी संकट रहा। देवकली से एक नंबर बिजली उपकेंद्र को आई एचटी लाइन में ब्रेक डाउन होने से करीब तीन घंटे शहरवासियों को बिजली नहीं मिल सकी। इससे पहले रविवार को ओवरलोड के चलते एक नंबर बिजली उपकेंद्र की इनकमिंग मशीन में आग लग गई थी। मशीन को दुरुस्त कर आपूर्ति शुरू करते ही केबलों में आग लग गई। इससे पूरे दिन शहर की आपूर्ति ठप रही थी। बिजली संकट के चलते उपभोक्ता में आक्रोश पनप रहा है।
शहर को बिजली आपूर्ति देने वाले एक नंबर बिजली उपकेंद्र में समस्याओं का अंबार लगा है। हालात ये हैं कि कभी मशीनों तो कभी केबलों के जलने से आपूर्ति ठप हो रही है। सोमवार को एक नंबर बिजली उपकेंद्र आई 33 हजार केवीए की एचटी लाइन में अचानक फाल्ट हो गया। इससे पूरी लाइन ब्रेक डाउन में चली गई। ब्रेक डाउन होने की जानकारी मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने तत्काल कर्मचारियों को फाल्ट ढूंढने में लगा दिया।
बिजली कर्मियों ने ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फाल्ट खोज सके। इसके बाद इसे दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कराई जा सकी। इस बीच करीब तीन घंटे तक शहर की बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
इससे पहले, रविवार सुबह करीब 11 बजे एक नंबर इनकमिंग मशीन में फाल्ट आ गया था। बिजली कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद जब मरम्मत करके आपूर्ति चालू की तो एक व दो नंबर मशीन की केबलों में आग लग गई। इससे देर शाम तक आपूर्ति ठप रही। उपकेंद्र में फाल्ट से आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।
एसएसओ मनोज ने बताया कि पानी गिरने से लाइन में फाल्ट आ जाने के कारण आपूर्ति गड़बड़ा रही है। फिलहाल आपूर्ति बहाल कर दी गई है।