{"_id":"596672df4f1c1bab7b8b45e2","slug":"101499886303-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी ने परखी जेल की सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीआईजी ने परखी जेल की सुरक्षा व्यवस्था
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की जेल में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था और जेल मैनुअल में किसी प्रकार की कोताही न हो इसका जायजा लेने के लिए डीआईजी जेल बुधवार को जिला कारागार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूरे जेल परिसर, सभी बैरिकों और भोजन व्यवस्था को भी देखा।
मऊ से विधायक मुख्तार अंसारी को मंगलवार बांदा से उन्नाव जेल में शिफ्ट किए जाने के बाद बुधवार को डीआईजी जेल वीके जैन ने जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने वह बैरक भी देखी जहां विधायक मुख्तार अंसारी को रखा गया है। उन्होंने विधायक की बैरक की कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश जेल अधीक्षक एके सिंह को दिए।
उन्होंने कहा मुख्तार अंसारी को विधानसभा सत्र के लिए लखनऊ ले जाने और लाने वाले पुलिस व पीएसी जवानों के लिए भी रहने और भोजन की व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाए। बिना आईडी और पूरी जानकारी लिए किसी की भी मुख्तार अंसारी से मुलाकात न कराई जाए। इस दौरान उन्होंने सभी बैरिकों का निरीक्षण किया और बंदियों से भोजन आदि की जानकारी भी ली।
विज्ञापन
मुलाकातियों पर रहेगी नजर:ु मुख्तार अंसारी को उन्नाव जेल में शिफ्ट किए जाने के दूसरे दिन कोई मुलाकाती उनसे मिलने नहीं आया। जेल प्रशासन परेशान है कि रविवार को विधानसभा का सदन नहीं चलेगा हो सकता है कि उस दिन कुछ लोग उनसे मुलाकात करने जेल पहुंचे। हालांकि मुलाकात करने वालों पर नजर रखने और सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए मुलाकातियों का पूरा ब्योरा कंप्यूटर में फीड करने के बाद ही मुलाकात कराई जाएगी। जेल गेट के साथ ही आसपास सीसी टीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
बढ़ी समर्थकों की आवाजाही: विधायक के जेल में शिफ्ट होने के बाद से उनके कारखास लोगों की शहर में आवाजाही बढ़ गई है। इसे देखते हुए पुलिस भी चौकन्नी हो गई है। बुधवार को जेल से लखनऊ विधानसभा जाने के दौरान पुलिस विभाग के एक उच्चाधिकारी के निर्देश पर हाईवे के थानों की पुलिस ने मुख्तार अंसारी के वाहन के आगे और पीछे चल रहे वाहनों पर नजर रखी। सूत्रों के मुताबिक शहर के पास बाईपास चौराहा स्थित होटलों में विधायक के तमाम गुर्गों ने डेरा डाल दिया है।
-विधायक मुख्तार अंसारी को मंगलवार रात यहां किया गया है शिफ्ट
-जेल मैनुअल से कोई समझौता न करने की दी हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो