{"_id":"5f231fbd8ebc3e9fa8338937","slug":"crime-pukhranya-news-knp574214923","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री का न्याय दिलाने का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री का न्याय दिलाने का भरोसा
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर)। इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत पाल सिंह गुरुवार को चौरा गांव पहुंचकर ब्रजेश पाल के परिजनों से मिले। राज्यमंत्री से परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
ब्रजेश के पिता शिवनाथ ने राज्य मंत्री को बताया कि अपहरण और हत्या के खुलासे में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। उनके बेटे की हत्या में कई लोग शामिल रहे हैं। सिर्फ सुबोध को मुख्य आरोपी बताकर पुलिस मामले को दबा रही है। बेटे की हत्या की जांच सीबीआई से कराई जाए। परिजनों की सुरक्षा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। राज्य मंत्री ने भरोसा दिया कि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राजा पटेल, विनोद पाल समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ब्रजेश का एक हाथ नहीं मिला
पुखरायां। शिवनाथ ने बताया कि ब्रजेश का एक हाथ गायब था। बुधवार की शाम अंत्येष्टि के समय उसका एक हाथ नहीं था। उन्होंने आशंका जताई है कि बेटे की हत्या करते समय अंग भंग किया गया है। पुलिस इस मामले पर चुप्पी साधे है।