{"_id":"6224ed64e1c6d37e9862163a","slug":"crime-news-kanpur-news-knp6841811157","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौसिखिए क्लीनर ने दो को कुचला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौसिखिए क्लीनर ने दो को कुचला, एक की मौत
विज्ञापन
हादसे के बाद पेट्रोल पंप से टैंकर को हटवाते पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ (उन्नाव)। पंप पर नौसिखिए क्लीनर के चाबी लगाते ही गियर में पड़ा टैंकर आगे बढ़ गया और चारपाई पर सो रहे दो कर्मियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के परिजनों ने पंप मालिक व मैनेजर पर हत्या कराने का आरोप लगाकर हंगामा किया। मृतक के भाई जगदीश की तहरीर पर पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक, मैनेजर व अज्ञात चालक के खिलाफ हत्या व साजिश रचने की रिपोर्ट दर्ज की है।
माखी थानाक्षेत्र के पुरवा टेनई गांव निवासी श्रीपाल (38) गांव के लक्ष्मण के साथ बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के आरएस चौराहे के पास पेट्रोल पंप में काम करता था। शनिवार रात पंप पर टैंकर डीजल लेकर पहुंचा। रात अधिक होने के कारण चालक रविवार सुबह टैंकर खाली करने की बात कहकर क्लीनर सत्यम को चाबी देकर घर चला गया। सत्यम टैंकर चलाना सीख रहा था। चालक के जाने के बाद सत्यम ने टैंकर स्टार्ट किया तो गियर पड़ा होने से टैंकर आगे बढ़ गया और चारपाई पर लेटे श्रीपाल व लक्ष्मण को चपेट में ले लिया। जबकि कुलदीप, सूरज व ज्ञान सिंह बाल-बाल बच गए। टैंकर के नीचे दबे श्रीपाल व लक्ष्मण को कर्मियों ने आननफानन सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने श्रीपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं लक्ष्मण को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसी दौरान क्लीनर भाग गया। पुलिस को टैंकर में शराब की बोतल भी मिली है। क्लीनर के नशे में होने की भी चर्चा है।
मृतक श्रीपाल के भाई जगदीश ने पंप मालिक व मैनेजर पर हत्या का आरोप लगाकर पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा किया। जगदीश ने सीओ को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पंप पर नौकरी के दौरान उसके भाई श्रीपाल का विवाद हो गया था। एक माह पहले वह नौकरी छोड़ आया था। बदले की भावना से पंप मालिक व मैनेजर ने चार मार्च को श्रीपाल को दोबारा पंप पर बुलाया और टैंकर से कुचलवाकर उसकी हत्या कर दी। कहा कि घटना के बाद से पंप मालिक सामने नहीं आया है। चालक व क्लीनर भी फरार हैं। उसने पांच लाख का मुआवजा दिलाने की भी मांग की है। सीओ सिटी कृपाशंकर ने बताया कि जगदीश की तहरीर पर पंप मालिक संडीला रोड बांगरमऊ निवासी स्वामी दयाल गुप्ता, मैनेजर रिषि सिंह और अज्ञात चालक के खिलाफ हत्या व साजिश रचने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी ब्रजेंद्रनाथ शुक्ला ने बताया कि जांच की जा रही है।

टैंकर की चपेट में आकर घायल हुआ पंप कर्मी लक्ष्मण। संवाद- फोटो : UNNAO

पोस्टमार्टम हाउस में हंगामे के दौरान परिजनों से वार्ता करते सीओ सिटी कृपाशंकर व कोतवाल ओपी राय। ?- फोटो : UNNAO
विज्ञापन